फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डीएम दफ्तर के सामने महिमा ने खाया जहरीला पदार्थ

डीएम दफ्तर के सामने महिमा ने खाया जहरीला पदार्थ

Thu, 22 Feb 2018 01:49 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
डीएम दफ्तर के सामने महिमा ने खाया जहरीला पदार्थ
अफसरों ने नहीं सुनी तो महिला ने कलेक्ट्रेट पर खाया जहर
विज्ञापन

बेहोश होने से मचा हड़कंप, एडीएम सिटी ने एंबुलेंस से भिजवाया अस्पताल

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कलेक्ट्रेट में फरियाद लेकर पहुंची एक महिला ने बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। डीएम दफ्तर के सामने उसके गिरकर बेहोश होने के बाद भीड़ लग गई। घटना के वक्त डीएम संगम सभागार में अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। इंसाफ न मिलने से परेशान होकर फरियादी के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी ने बेहोशी की हालत में महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया।

अतरसुइया थाना क्षेत्र के पटेल नगर की निवासिनी पुष्पा पांडेय(35) पत्नी अरुण पांडेय बुधवार को किसी मामले में न्याय की गुहार लगाने के लिए डीएम दफ्तर गई हुई थीं। घंटों इंतजार के बाद भी जब वह अधिकारियों तक नहीं पहुंच सकीं, तब आजिज आकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। कुछ देर बाद ही हालत बिगड़ने पर वह बेहोश होकर गिर पड़ीं और कलेक्ट्रेट परिसर में भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने पानी का छींटा मारकर होश में लाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। उस समय संगम सभागार में बैठक चल रही थी। जानकारी मिली तो कई अधिकारी बाहर निकल आए। एडीएम सिटी ने एंबुलेंस मंगाकर उसे अस्पताल भिजवा दिया। पता चला कि वह कई दिनों से सरकारी अफसरों के कार्यालय का चक्कर काट रही थी। सीओ को भी उसने शिकायती पत्र दिया था लेकिन न्याय न मिल पाने से परेशान थी। एडीएम सिटी ने बताया कि महिला संगम सभागार के सामने लेटी हुई थी। जब उसकी तबीयत खराब होने के बारे में जानकारी मिली तब वह वहां पहुंचे और उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। एसआरएन अस्पताल में पुलिस की ओर से दी गई सूचना में उसके संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने की पुष्टि हुई है। रात 12 बजे तक उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा था, ताकि पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed