फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   घर के सामने पटाखे छुड़ाने के विवाद में आईबी इंस्पेक्टर के भाई को पीटा

घर के सामने पटाखे छुड़ाने के विवाद में आईबी इंस्पेक्टर के भाई को पीटा

Mon, 23 Oct 2017 09:02 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
घर के सामने पटाखे छुड़ाने के विवाद में आईबी इंस्पेक्टर के भाई को पीटा
पटाखे छुड़ाने के विवाद में आईबी अफसर के भाई पर फायरिंग
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देते हुए भागे कार सवार हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बाघंबरी गद्दी अल्लापुर में आईबी अफसर के भाई ने घर के सामने पटाखा छुड़ा रहे लोगों को मना किया तो उन लोगों ने फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए वहां भाग निकले। आईबी अफसर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आईबी लखनऊ में तैनात हिना सिंह परिहार का आवास अल्लापुर में बाघंबरी गद्दी इलाके में है। दीपावली की छुट्टियों में वह घर आईं थीं। 20 अक्टूबर की रात एक कार पर पांच लोग आए और उनके घर के सामने ही पटाखा छुड़ाने लगे। तेज आवाज सुनकर हिना के भाई बाहर निकले और उन्होंने मना किया कि घर के सामने पटाखे न छुड़ाएं। इसी बात पर हमलावरों ने गाली गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से शंकर सिंह पर फायर कर दिया। हालांकि गोली उन्हें लगी नहीं। हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। शंकर सिंह ने कार का नंबर नोट कर लिया था। आईबी अफसर हिना ने 22 अक्टूबर को कार सवार पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ जार्जटाउन पंकज सिंह ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed