{"_id":"59d798d34f1c1bf2538b5f7d","slug":"51507301587-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर बैठ सट्टा खेल रहा था, पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर बैठ सट्टा खेल रहा था, पकड़ा गया
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर बैठ सट्टा खेला रहा था, पकड़ा गया
पुणे के नंबर मिले, वहीं से हो रहा था पूरा खेल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कोतवाली पुलिस पुलिस ने चार अक्टूबर को पानदरीबा चौराहे के पास खुलेआम बाइक पर बैठकर सट्टा खेलवा रहे एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। वह लोगों से नंबरों पर पैसे लगवाकर डायरी में लिख रहा था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उसके मोबाइल में जो नंबर मिले हैं, उसकी जांच शुरू हो गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराना पान दरीबा का शिमांतु राठौर सट्टा खेलवाता है। इंस्पेक्टर कोतवाली रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि मुखबिरों को उसके पीछे लगाया गया था। चार अक्टूबर की शाम को पता चला कि वह पान दरीबा चौराहे पर बाइक पर बैठकर लोगों को पुणे में खुलने वाले नंबर बता रहा है और जो लोग सट्टा खेल रहे हैं, उनके नाम और पैसे डायरी में दर्ज कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची। शिमांतु को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास 5100 रुपये, मोबाइल और डायरी मिली है, जिसमें तमाम संदिग्ध नंबर थे। उसे जेल भेज दिया गया। आगे की जांच के लिए पुणे के नंबरों के बारे में तफ्तीश की जा रही है।