{"_id":"59bff65b4f1c1b19688b53a0","slug":"51505752667-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने दबोचे आठ सुपारी किलर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ ने दबोचे आठ सुपारी किलर
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ ने दबोचे आठ सुपारी किलर
- बिजनौर जेल में बंद अपराधी ने ली मध्य प्रदेश के एक माफिया के कत्ल की सुपारी
- वारदात करने जा रहे थे तभी दो गाड़ियों में एसटीएफ ने दबोचा, आठ असलहे मिले
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
मध्य प्रदेश के बडवानी में एक माफिया के कत्ल की वारदात को अंजाम देने जा रहे आठ अपराधियों को एसटीएफ ने जार्जटाउन में दबोच लिया। एक्सयूवी और हुंडई कार सवार इन बदमाशों के कब्जे से आठ हथियार, कारतूस, एक लाख रुपये नगद बरामद हुए। माफिया के एक दुश्मन से एक करोड़ रुपये में सुपारी लेकर बिजनौर जेल में बंद अपराधी मुन्ना उर्फ नेता ने शूटरों को मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया था, लेकिन वे एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए।
एसटीएफ इलाहाबाद यूनिट को सर्विलांस से भनक लगी थी कि पश्चिमी यूपी से कुछ अपराधी कोई वारदात अंजाम देने के लिए इलाहाबाद के रास्ते मध्य प्रदेश जा रहे हैं। रविवार रात एसटीएफ के इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने जार्जटाउन पुलिस के साथ कुलभाष्कर कॉलेज के निकट घेरकर एसयूवी और हुंडई कार रोकी और उसमें मौजूद आठ अपराधियों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी में दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, पांच तमंचे और 20 कारतूस, 10 मोबाइल फोन, तीन पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, कई एटीएम कार्ड, एक लाख रुपये नगद मिले। गिरफ्तार बदमाशों में मध्य प्रदेश में बडवानी का अनूप शर्मा, विष्णु कुशवाहा, जानकीपुरम लखनऊ का पंकज श्रीवास्तव, हरियाणा में चरखी दादरी का दीपक मलिक, हापुड़ में मुरादपुर का मनप्रीत सिंह उर्फ मोहित, बिजनौर में चांदपुर का सरताज अहमद, अमरोहा में घनौरा मंडी का चरनजीत सिंह, राजस्थान में सीकर जनपद का हरिश्चंद्र शर्मा है। पूछताछ में पता चला कि एमपी में बडवानी के अनूप शर्मा की दुश्मनी माफिया संजय यादव से है। संजय ने उसके चचेरे भाई नितिन शर्मा का कत्ल कराया था। बाद में नितिन के भाई गोपाल ने माफिया के खास संजय झावर की हत्या करा दी थी। उस कत्ल में गिरफ्तारी के बाद इंदौर जेल में बंद गोपाल अपने भाई की हत्या का बदले में माफिया संजय के कत्ल के लिए अपराधियों से संपर्क बनाता रहा।
इंदौर जेल में बंद आजमगढ़ में सरायमीर के शहनवाज ने गोपाल की फोन पर मऊ जेल में बंद पराधी जावेद से गोपाल बात करा दी। जावेद ने बिजनौर जेल में सजा काट रहे कुख्यात अपराधी जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना उर्फ नेता से फोन पर संपर्क किया। मुन्ना ने माफिया के कत्ल के लिए एक करोड़ रुपये में सुपारी ले ली। वारदात के लिए एके-47 और कारबाइन के इंतजाम की जिम्मेदारी जावेद ने खुद ली, जबकि मुन्ना ने शूटरों को इकट्ठा किया। इसके बाद रविवार को ये आठ लोग एसयूवी और हुंडई कार में रवाना होकर इलाहाबाद पहुंचे तो एसटीएफ ने दबोच लिया। यहां उन्हें एके-47 और कारबाइन मिलनी थी।
विज्ञापन
जेल के सिपाहियों की मिलीभगत भी उजागर
शूटरों की गिरफ्तारी से बिजनौर जेल के सिपाहियों तौहीद खान और ओमबाबू उर्फ अनुज की बदमाश मुन्ना से मिलीभगत का भी खुलासा हुआ है। शनिवार को बाकी बदमाशों की जेल में बंद मुन्ना से मुलाकात सिपाही तौहीद ने ही कराई। उसने ही चार शूटरों के ठहरने का भी इंतजाम कराया था। जेल में बंद मुन्ना ने अनूप से कहा कि वह बैंक से पैसे निकालकर एक लाख रुपये सिपाही तौहीद और ओमबाबू को दे दे। इलाहाबाद पुलिस सिपाहियों के बारे में रिपोर्ट बिजनौर भेजेगी।
दीपक ने एफबी पर दी थी पुलिस को चुनौती
गिरफ्तार बदमाश दीपक कुमार मलिक रहने वाला तो हरियाणा का है, लेकिन राजस्थान में उसने कई अपराध किए हैं। अजमेर में कत्ल के अलावा श्रीगंगानगर जिले में 31 जुलाई को लैब टेक्नीशियन विनोद बेनीवाल की गोली मारकर हत्या के बाद शव को कार से कुचलने की वारदात में वह भगोड़ा है। पुलिस ने हत्या में उसकी प्रेमिका इंदूबाला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस का दावा है कि इंदूबाला अपने पूर्व प्रेमी विनोद बेनीवाल से छुटकारा पाना चाहती थी, इसलिए उसे झांसा देकर घर बुलाने के बाद दीपक की मदद से मार डाला। फरारी के दौरान दीपक ने फेसबुक पर पोस्ट कर अपनी प्रेमिका इंदूबाला को निर्दोष बताते हुए श्रीगंगानगर पुलिस को खुली चुनौती और बदला लेने की धमकी दी। उसकी यह पोस्ट वायरल हो गई। उसने फेसबुक पर हथियारों के साथ कई तस्वीर पोस्ट की है। फेसबुक पर खुद को उसने बीटेक पास बताया है। इलाहाबाद में गिरफ्तारी से पहले शनिवार रात उसने फेसबुक पर अपनी फोटो डाली थी। उसकी गिरफ्तारी की खबर पाकर राजस्थान पुलिस की एक टीम इलाहाबाद के लिए रवाना हो गई।