फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुलिस पर निबंध में शामिल हुए 25 छात्र

पुलिस पर निबंध में शामिल हुए 25 छात्र

Mon, 07 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर निबंध में शामिल हुए 25 छात्र
पुलिस लाइन में शहर के 15 प्रमुख कालेजों के 25 छात्रों ने समाज में पुलिस की भूमिका पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। सुबह 10 से लेकर दोपहर 12 बजे तक हुई इस प्रतियोगिता में तीन श्रेष्ठ निबंध लिखने वाले छात्रों को 15 अगस्त को आयोजित परेड के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इन निबंध को इलाहाबाद विवि अग्रेेजी विभाग की प्रोफेसर जया कूपर जांचेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में टैगोर पब्लिक स्कूल, ब्वायज हाई स्कू ल, सेंट जोसेफ कालेज, महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, ज्वाला देवी इंटर कालेज, बिशप जानसन स्कूल, बेथनी कान्वेंट स्कूल, इविंग क्रिश्चयन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें अधिकांश छात्रों ने पुलिस के बिना समाज की कल्पना असंभव है। साथ ही पुलिस को भी समझना होगा कि समाज के बिना पुलिस का भी कोई अस्तित्व नहीं है। पुलिस और समाज एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन विनीत जायसवाल ने बताया कि इन निबंधों में जिस छात्र का निबंध श्रेष्ठ होगा। उनको एक दिन के लिए एसओ बनने का मौका दिया जाएगा। वह उस दिन शहर के किसी थाने का संचालन करेंगे। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं को 15 अगस्त को पुलिस लाइन में आयोजित स्वतन्त्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed