{"_id":"5bd5d08dbdec22561b643a2e","slug":"41540739213-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर जज की सुरक्षा में तैनात सिपाही सरकारी पिस्टल समेत गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर जज की सुरक्षा में तैनात सिपाही सरकारी पिस्टल समेत गायब
Updated Sun, 28 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड जज की सुरक्षा में तैनात
सिपाही पिस्टल समेत गायब
- सिविल लाइंस थाने में आरआई की तहरीर पर मुकदमा
- 11 अगस्त से है गैरहाजिर, 30 कारतूस भी उसके पास
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस में रहने वाले रिटायर्ड जज की सुरक्षा में तैनात सिपाही सरकारी पिस्टल व कारतूस समेत गायब हो गया। सिपाही के गैरहाजिर होने की जानकारी पर अफसरों में हड़कंप मच गया। प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।
मुकेश कुमार सिंह जिले में फूलपुर का रहने वाला है। वह पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उसकी तैनात अमेठी जिले में थी। जहां से करीब तीन महीने पहले उसे सिविल लाइंस स्थित प्रियदर्शनी अपार्टमेंट में रहने वाले न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बीके शुक्ला की सुरक्षा में लगाया गया था। उसे जनपद स्थित पुलिस लाइन से एक सरकारी पिस्टल व 30 अदद कारतूस मय मैगजीन भी आवंटित की गई थी। 20 अक्तूबर को दैनिक अधिकारी रामशंकर तिवारी जांच के लिए पहुंचे तो सिपाही मुकेश ड्यूटी से अनुपस्थित मिला। उधर न्यायमूर्ति ने सिपाही के 11 अगस्त से ही गैरहाजिर होने की बात बताई। सरकारी पिस्टल व कारतूस समेत सिपाही के गायब होने की जानकारी पर विभाग में हड़कंप मच गया। छह दिनों तक खोजबीन करने के बाद शनिवार देर रात आरआई अनीश कुमार मिश्रा ने आरोपी सिपाही के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिवमंगल सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।