फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हुआ अंतिम संस्कार, नम हुईं आंखें

हुआ अंतिम संस्कार, नम हुईं आंखें

Sun, 08 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
हुआ अंतिम संस्कार, नम हुईं आंखें
साथ उठे मां-बेटे के शव, भर आईं लोगों की आंखें
विज्ञापन


अल्लापुर निवासी महिला व बेटे की हादसे में हुई थी मौत
दारागंज घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, गमगीन रहे परिजन

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले अल्लापुर निवासी मां-बेटे के शवों का अंतिम संस्कार शनिवार को हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में परिचित और रिश्तेदार मौजूद रहे। उधर फाफामऊ में चालक विकास के शव का अंतिम संस्कार हुआ।
बता दें कि अल्लापुर निवासी अनामिका शर्मा अपने बेटे अमित उर्फ सुधांशु शर्मा और बहू ममता शर्मा के साथ माता वैष्णोदेवी धाम दर्शन करने के लिए गई थीं। वहां से लौटते वक्त कन्नौज में हुए हादसे में अनामिका और उनके बेटे अमित की मौत हो गई थी। हादसे में फाफामऊ निवासी चालक विकास की भी जान चली गई थी। मां-बेटे के शवों का अंतिम संस्कार शनिवार को हुआ। दारागंज घाट पर शवों को मुखाग्नि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में रिश्तेदार और आसपास रहने वाले लोग मौजूद रहे। अमित की पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल था। बता दें कि लौटते वक्त ममता भी साथ थी लेकिन नोएडा में वह अपने चाचा के घर रुक गई थी। उसके साथ उसकी डेढ़ साल की बेटी भी थी।
विज्ञापन

शनिवार को एक साथ दो शव उठे तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। बता दें कि शुक्रवार रात ढाई बजे के करीब दोनों शव लेकर परिजन अल्लापुर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां भाई विभूति मिश्रा समेत अन्य परिजन मौजूद रहे। उधर फाफामऊ निवासी चालक विकास के शव का फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed