फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या

बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 07 Nov 2017 08:58 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या
बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

- घर से खेत जा रहा था तभी रास्ते में मारी गईं गोलियां
- कछार में खेती का विवाद, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कौड़िहार (इलाहाबाद)।
नवाबगंज के चफरी गांव में मंगलवार दोपहर कछार में खेती के विवाद में इम्तियाज अहमद उर्फ सोनू (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बाइक पर खेत की तरफ जा रहा था, तभी उस पर करीब से फायर किए गए। दो गोलियां धंसने से युवक की वहीं मौत हो गई। हमलावर फरार हो गए। युवक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी पर घटना के बाद ही वे फरार हो गए थे।
चफरी गांव निवासी किसान इश्तियाक अहमद की दो बेटियों के बीच इम्तियाज उर्फ सोनू इकलौता पुत्र था। इम्तियाज गंगा कछार में तरबूज, खरबूज, ककड़ी की भी फसल उगाता रहा है। कछार में खेती को लेकर ही इश्तियाक का पड़ोस में रहने वाले लोगों से सोमवार को विवाद हो गया था। तब कहासुनी के बाद आसपास के लोगों के हस्तक्षेप से झगड़ा खत्म हो गया था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे इश्तियाक का पुत्र सोनू बाइक पर अपने खेत की ओर जा रहा था। वह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर गया, तभी रास्ते में उसे रोककर गोली मार दी गई। सीने और सिर पर गोलियां धंसने पर वह सड़क पर गिर गया। ग्रामीणों के साथ परिवार के लोग पहुंचे तो सोनू की मौत हो चुकी थी। खबर पाकर मौके पर सीओ सोरांव जितेंद्र गिरि नवाबगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ ही खोजी कुत्ते को भी बुलाया गया। सोनू के पिता इम्तियाज ने मकसूद अहमद, यासीन, गुफरान के खिलाफ तहरीर दी। नवाबगंज थाने की पुलिस ने नामजद एफआईआर लिखकर छापेमारी की, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। आरोपियों के परिवार के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सोनू के कत्ल से उसके परिवार में मातम पसरा है। बहनों शाइता और साहिबा तथा मां बीबी बेगम के विलाप से गांव वाले भी गमगीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed