फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बदमाशों ने छीनी जेई की मां की चेन

बदमाशों ने छीनी जेई की मां की चेन

Fri, 07 Jul 2017 08:35 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने छीनी जेई की मां की चेन
बदमाशों ने छीनी जेई की मां की चेन
विज्ञापन

इलाहाबाद। करेली के भावापुर पुष्पांजलि नगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के सामने खड़ी वृद्धा के गले से चेन छीन ली। चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए। दो दिन बाद छह जुलाई को घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई।

पुष्पांजलि नगर भावापुर के रहने वाले आरपी मौर्या गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई में जूनियर इंजीनियर हैं। चार जुलाई की शाम उनकी मां घर के बाहर खड़ीं थीं। उसी समय बाइक सवार दो युवक उनके सामने रुके। उन्होंने सोचा कि किसी का पता पूछ रहे हैं। पीछे बैठे बदमाश ने अचानक उनकी चेन छीन ली। वह हक्की बक्की रह गईं और डर के मारे चीखने लगीं तब तक दोनों बदमाश वहां से भाग निकले थे। आरपी मौर्या को फोन से जानकारी दी गई। उनके आने के बाद छह जुलाई की शाम घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed