फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चकिया में फायरिंग

चकिया में फायरिंग

Mon, 15 Apr 2019 01:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
चकिया में  फायरिंग
चकिया में प्रापर्टी डीलर के घर पथराव, फायरिंग
विज्ञापन

अतीक के करीबियों पर आरोप, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

प्रयागराज। धूमनगंज के चकिया मोहल्ले में एक दर्जन दर्जन लोगों ने प्रापर्टी डीलर के घर चढ़कर पत्थर बरसाने के बाद फायरिंग की। भुक्तभोगी ने अतीक अहमद के करीबियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है लेकिन पुलिस फायरिंग के होने से इंकार कर रही है।
चकिया निवासी असगर हुसैन प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर वह घर में सो रहा था तभी असद, फैजान, सैफ अपने कई साथियों के साथ तीन गाड़ियों में सवार होकर उसके घर पहुंचा और गाली-गालौच शुरू कर दी। इन लोगों के हाथों में असलहे थे। उसने जब झांककर देखा तब उसके ऊपर फायरिंग की गई। किसी तरह वह अपनी जान बचाने में सफल रहा। असगर के मुताबिक उसके बाद यह लोग उसकी मां अफरोज जहां के घर पहुंचे और वहां भी गाली-गलौच करते हुए पत्थरबाजी की। असगर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में मौके पर धूमनगंज पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को असगर ने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज सौंपे। उसका कहना है पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। असगर ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी है। उधर, इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा का कहना है दोनों पक्षों के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। पेशबंदी में दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ मुकदमें दर्ज करा रहे हैं। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच करने के बाद मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन


इनसेट
हत्या की कोशिश के आरोप में दो नामजद

प्रयागराज। शिवकुटी थाने मेें शनिवार देर-रात घुसे असद ने कम्बो एवं जाबिर अली के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें, शनिवार आधी रात असद ने नया पुरवा के पास अपने ऊपर फायरिंग होने का आरोप लगाते हुए कार समेत शिवकुटी थाने के भीतर घुस गया था, जहां रात में काफी देर तक तमाशा होता रहा। उसके बाद रविवार को पुलिस ने उसकी तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed