फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मदद के बहाने दुकान में ले जाकर विवाहिता से गैंगरेप

मदद के बहाने दुकान में ले जाकर विवाहिता से गैंगरेप

Sat, 09 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
मदद के बहाने दुकान में ले जाकर विवाहिता से गैंगरेप
मदद के बहाने दुकान में ले
विज्ञापन

जाकर विवाहिता से गैंगरेप

लखनऊ की रहने वाली है पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के सोहबतियाबाग में मदद के बहाने विवाहिता से गैंगेरप किया गया। इसके बाद मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए विवाहिता को छोड़कर दोनों आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई जिसके बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

लखनऊ में वसंत बिहार की रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि वह बृहस्पतिवार को किसी काम से शहर आई थी। रात होने के कारण वह इलाहाबाद जंक्शन पर ही रुकी थी। इसी दौरान खुद को बताने वाला फ्लैक्स मेकैनिक राजू गुप्ता उससे मिला। बातचीत के दौरान उसने कहा कि वह उसके साथ उसके घर चले। रात बीतने के बाद सुबह वहां से चली जाना। विवाहिता का आरोप है कि राजू की बातों में आकर वह राजू के साथ चल दी। राजू उसे जार्जटाउन के मधवापुर स्थित दुकान पर ले गया, जहां वह काम करता था। वहां राजू का साथी राहुल पहले से मौजूद था। आरोप है कि मदद के बहाने दोनों उसे दुकान में ले गए, फिर धमकाकर दुराचार किया। इसके बाद उसे गली में छोड़कर भाग निकले। आसपास के लोगों ने उसे रोते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे थाने ले गई जहां पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। सूचना पर उसका पति भी शहर के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed