फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ट्रेन के आगे कूदकर छात्र ने दी जान

ट्रेन के आगे कूदकर छात्र ने दी जान

Sat, 02 Sep 2017 09:07 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर छात्र ने दी जान
पढ़ाई के दबाव में ट्रेन के आगे कूदा छात्र
विज्ञापन

0 दिल्ली के जाकिर हुसैन कालेज से कर रहा था बीए
0 किसी परीक्षा में फेल होने से था डिप्रेशन का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कैंट थाना क्षेत्र के चौफटका के पास शुक्रवार शाम एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। किसी परीक्षा में फेल होने से वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था। उसकी जेब से मिले आईकार्ड से पुलिस ने घरवालों को बुलाया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

पुराने फाफामऊ के रहने वाले सुभाष चंद्र प्रजापति एलआईसी आफिस में क्लर्क हैं। बड़ा बेटा विकास दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। छोटा विजय शंकर (21) दिल्ली के जाकिर हुसैन कालेज से बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। घरवालों ने उसे काफी अपेक्षाओं के साथ दिल्ली पढ़ने के लिए भेजा था। इंस्पेक्टर कैंट आरएस रावत के मुताबिक विजय पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था। इसी कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था। वह भाई विकास के साथ कुछ दिन पहले इलाहाबाद आया था। यहां से दोनों भाई 28 अगस्त को दिल्ली गए। विजय ने कुछ समय पहले कोई एक्जाम दिया था। इंटरनेट पर रिजल्ट आया। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में उसका नाम नहीं था। इसके बाद उसने घर वालों को फोन किया कि वह इलाहाबाद आ रहा है। शुक्रवार शाम इलाहाबाद आकर चौफटका के पास उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने उसके पास से मिले आईकार्ड के आधार पर घर वालों को फोन कर बुलाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिता सुभाष चंद्र और मां सुमित्रा देवी के आंसू नहीं रुक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed