फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अशरफ के खिलाफ कार्रवाई

अशरफ के खिलाफ कार्रवाई

Sat, 05 Aug 2017 10:08 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
अशरफ के खिलाफ कार्रवाई
माफिया अतीक के भाई अशरफ पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन

क्रासर
तीन और गुर्गों को धूमनगंज पुलिस ने बनाया रजिस्टर्ड गुंडा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों के खिलाफ अभियान में शनिवार को उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ उर्फ खालिद पर गुंडा एक्ट लगा दिया गया है। अशरफ कई महीने से फरार है। बसपा के पूर्व विधायक राजूपाल की हत्या के गवाह उमेश पाल को भी गवाही न देने की धमकी दी गई थी। इन सभी को गंभीरता से लेते हुए अशरफ के साथ साथ तीन और अपराधियों के खिलाफ गंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।

धूमनगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि माफिया अतीक के भाई अशरफ का आसपास आतंक है। वह खुद को तो फरार है लेकिन उसके हवाले से उसके गुर्गे लोगों से रंगदारी वसूल रहे हैं। ऐसी शिकायतें जांच में सही पाई गई। इन्हीं को गंभीरता से लेते हुए चकिया के अशरफ उर्फ खालिद। कसारी मसारी और आसपास के इलाकों के गुल हसन पुत्र मंसूर, अकरम पुत्र मोज्जम और सुधांशु त्रिपाठी उर्फ बल्ली पर भी गुंडा एक्ट लगा दिया गया है। अभी कुछ और गुर्गों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। ये चारो फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed