फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   29-year sentence after being accused absconding

सजा के बाद 29 साल तक फरार रहा अभियुक्त

Wed, 25 May 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 25 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
29-year sentence after being accused absconding
क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
हाईकोर्ट से पांच साल के कारावास की सजा पाने वाला अपराधी पूरे 29 साल तक कानून की आंख में धूल झोंक कर फरार रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल नहीं भेज सकी। इस दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए अदालत से लगातार आदेश जारी होते रहे। आखिरकार अभियुक्त यूनुस पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उसे मंगलवार का एडीजे रमेश चंद्र की अदालत में पेश किया गया। सजा भुगतने के लिए कोर्ट ने उसे नैनी जेल भेजने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार बम्हरौली निवासी  हवीब खां ने तीन अक्टूबर 1976 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि युनूस उसकी लड़की से शादी करना चाहता था जिसके लिए काफी दबाव डाल रहा था। वादी ने अपनी लड़की को उसकी बड़ी बहन के घर बरेठी भेज दिया था जिससे नाराज होकर अन्य सह अभियुक्तों के साथ उसके घर पर आया और गाली देने लगा। उसी समय उसका एक दामाद नन्हे आ गया और बीच बचाव करने लगा तो यूनुस ने नन्हे को पेट में चाकू मार दिया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। सेशन कोर्ट ने हत्या का आरोप साबित पाते हुए छह फरवरी 1978 को नन्हे को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अन्य अभियुक्त दोषमुक्त हो गए थे।
विज्ञापन


अभियुक्त यूनुस ने उम्रकैद की सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की थी जहां से उसे जमानत मिल गई और वह जेल से 15 फरवरी 1978 को रिहा हो गया था। बाद में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त और न्यायमूर्ति हरिश्चंद्र मित्तल ने तीन नवंबर 1987 को अपील का निस्तारण करते हुए उम्रकैद की सजा निरस्त कर दी और गैरइरादतन हत्या के आरोप में पांच साल की सजा भुगतने का आदेश दिया था। मगर तब तक यूनुस फरार हो चुका था। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन के लिए एडीजे कोर्ट से बराबर आदेश जारी होता रहा है। मंगलवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed