{"_id":"5bab9caf867a557fe732c1ad","slug":"21537973423-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, बमबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामांकन के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, बमबाजी
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, बमबाजी
जोरदार धमाकों से थर्राया इविवि के आसपास का इलाका
महामंत्री पद के लिए पर्चा भरे जाने के दौरान हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान बुधवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय और आसपास का इलाका ताबड़तोड़ बमबाजी व फायरिंग से दहल उठा। महामंत्री पद के लिए नामांकन के दौरान हुए विवाद के बाद एक हॉस्टल से बम फेंके गए तो दूसरे हॉस्टल से फायरिंग की गई। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
इविवि में छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नामांकन बुधवार को होना था। इसके मद्देनजर विवि और आसपास का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था। मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी व आरएएफ भी तैनात की गई थी। नामांकन प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू हुई। लगभग दो बजे तक अधिकांश प्रत्याशियों की ओर से पर्चा दाखिल किया जा चुका था। दो बजने में कुछ ही मिनट शेष थे कि तभी महामंत्री पद पर एक प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचा। इसका भी वही नाम था जो पूर्व में इसी पद के लिए नामांकन कर चुके एक प्रत्याशी का है। इस बात की जानकारी पर एक गुट ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ छात्र धरने पर भी बैठ गए। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी थी कि तभी एसएसएल हॉस्टल से सड़क पर एक बम फेंका गया। जोरदार धमाके से वहां दहशत फैल गई कि तभी हॉलैंड हॉल हॉस्टल के भीतर से फायरिंग की आवाज आई। इसके बाद जवाब में बमबाजी हुई तो दूसरी ओर से भी फायर दागे जाने लगे। ताबड़तोड़ बमबाजी व फायरिंग से इविवि व आसपास का इलाका थर्रा उठा। आननफानन में फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। पुलिस व पीएसी आगे बढ़ी तो उपद्रवी भाग निकले। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि फिलहाल विवि प्रशासन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। उपद्रवियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।