फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   महंत के ड्राइवर की हत्या के मामले में चार बदमाश भेजे गए जेल

महंत के ड्राइवर की हत्या के मामले में चार बदमाश भेजे गए जेल

Fri, 21 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
महंत के ड्राइवर की हत्या के मामले में चार बदमाश भेजे गए जेल
महंत के ड्राइवर की हत्या में दो आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन

0 16 सितंबर की रात अल्लापुर में गोली लगने से हुई थी मौत
0 निशानदेही पर तमंचा बरामद, दो बदमाशों की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। अल्लापुर में 16 सितंबर की रात महंत जगदीशपुरी के ड्राइवर की हत्या में चार बदमाश शामिल थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इनमें से दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि सभी कबाब पराठे के दुकानदार को धमकाने पहुंचे थे और इसी दौरान फायरिंग कर दी, जिसमें गोली वहां से गुजर रहे विकास को लग गई। दो बदमाशों की तलाश की जा रही है।
अल्लापुर पुलिस चौकी के पास 16 सितंबर की रात पौने 10 बजे के करीब आनंद अखाड़े के महंत जगदीशपुरी के ड्राइवर विकास सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया था कि बदमाशों का निशाना कोई और था, लेकिन गोली विकास को लग गई। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करने का दावा किया। सीओ आलोक मिश्रा ने बताया कि घटना में शामिल रहे विनोद सोनी उर्फ बाली निवासी अल्लापुर व राहुल सोनकर निवासी दारागंज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि किदवई नगर निवासी साजन मेहतर व अलोपीबाग निवासी राजेश सोनकर की तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि साजन शातिर अपराधी है और उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। विनोद के कहने पर तीनों कबाब पराठा दुकानदार अभिषेक प्रताप सिंह को धमकाने पहुंचे थे। बाली चाहता था कि वह वहां दुकान न लगाए। इसी दौरान राहुल ने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया। जिसकी गोली विकास को लग गई। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। अन्य दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

...काश न छोड़ा होता बदमाश को
पुलिस की मानें तो महंत के ड्राइवर की हत्या के मामले में केवल साजन ही एकमात्र ऐसा आरोपी है, जिस पर पहले से मुकदमे दर्ज है। माना जा रहा है कि साजन का साथ पाने के बाद उसके साथियों का दुस्साहस इतना बढ़ा कि वह खुलेआम तमंचा लेकर दुकानदार को धमकाने पहुुंच गए। हालांकि, सूत्रों की मानें तो पुलिस ने खेल न किया होता, तो शायद यह वारदात ही न होती। दरअसल, साजन को एक महीने पहले ही पकड़ लिया गया था। रात में गश्त के दौरान एक सिपाही उसे सफेद रंग की अपाचे बाइक के साथ पकड़कर अल्लापुर चौकी लाया था। हालांकि, उस सिपाही के जाने के बाद बदमाश को रात में ही चौकी से छोड़ दिया गया। सूत्रों की मानें तो इसमें चौकी के एक कारखास सिपाही की भूमिका संदिग्ध रही। खास बात यह कि उसे पकड़कर लाने वाले सिपाही का एक दिन बाद ही चौकी से हटाकर थाने पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed