फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रधान का कातिल गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

प्रधान का कातिल गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Wed, 20 Mar 2019 12:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रधान का कातिल गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
विदेशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के प्रधान राजेश सिंह की हत्या के बाद लूटी गई थी पिस्टल
प्रयागराज। एसटीएफ ने मंगलवार को सिविल लाइंस में बस अड्डे के पास से विदेशी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस पिस्टल को प्रतापगढ़ के ग्राम प्रधान की हत्या के बाद लूट लिया गया था। हत्या के मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक आरोपी फरार है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है।

प्रतापगढ़ के बाघराय स्थित कोंडराजीतपुर गांव में 19 मार्च 2006 को ग्राम प्रधान राजेश सिंह की हत्या कर उनकी विदेशी पिस्टल लूट ली गई थी। इस मामले में मुहम्मदपुर बाघराय के रहने वाले दीपू ओझा, दीपक ओझा, पवन मिश्रा समेत कई लोग नामजद किए गए थे। पुलिस ने दीपू और दीपक को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन राजेश की पिस्टल बरामद नहीं हो पाई थी। एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि पता चला था कि फरारी के दौरान दीपू और दीपक अपने परिवार के साथ मौसेरे भाई पवन पांडेय निवासी लालगंज के घर रहा था। वहीं पर उसने पिस्टल पवन पांडेय को दे थी। इसके बाद से ही पवन की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को दरोगा अनिल सिंह की टीम ने पवन को सिविल लाइंस बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पवन ने बताया कि राजेश हत्याकांड में 25000 के इनामी चल रहे पवन मिश्रा को पिस्टल की जरूरत थी। उसने सिविल लाइंस में पिस्टल मंगवाया था। उसके पहुंचने से पहले एसटीएफ ने छापा मारकर पिस्टल बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed