{"_id":"5c8ff349bdec22140a174f2a","slug":"201552937801-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा न देने पर मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रयागराज। राज्य विश्वविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा के दौरान सोमवार को धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। परीक्षार्थियों का आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन नकल कराने केलिए छात्रों से उगाही कर रहा था। इस पर कुछ छात्रओं ने एतराज जताया तब उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। छात्रों का आरोप है कि हिमांशु राय, शिवम यादव एवं पंकज भारतीय को पैसा न देने पर कॉलेज के कर्मचारियों ने जमकर पीटा। इसी बात को लेकर परिसर में हंगामा शुरू हो गया। परीक्षा खत्म होने के बाद जब परिजनों को यह बात मालूम चली तब सभी एकत्रित होकर शिकायत करने पहुंचे लेकिन उनका कहना है कि उस दौरान कॉलेज प्रशासन ने फायरिंग शुरू करा दी। इसके बाद छात्रों को लेकर परिजन धूमनगंज थाना पहुंच गए। वहां छात्रों की ओर से कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी गई है। दोनों पक्षों की ओर से देर-रात तक थाने में पंचायत चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।