फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   करैली में टै्क्टर से कुचलकर बच्चे की मौत

करैली में टै्क्टर से कुचलकर बच्चे की मौत

Sun, 01 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
करैली में टै्क्टर से कुचलकर बच्चे की मौत
ट्रैक्टर का पहिया बच्चे पर चढ़ा, मौत
विज्ञापन

0 करेली में घर के बाहर मासूम के खेलते समय हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
करेली के जलालपुर में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। वहीं बच्चे की मौत से परिवार में मातम है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जलालपुर निवासी रामकरन पांव से दिव्यांग है। वह परिवार के जीविकोपार्जन के लिए वहीं पान की दुकान लगाता है। उसके दो लड़के, एक लड़की में सबसे छोटा पांच साल का टिंकू शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहीं का रहने वाला बबलू तेज रफ्तार में ट्रैक्टर लेकर आ गया। रामकरन के घर के सामने मोड़ होने की वजह से तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और उसका पिछला पहिया टिंकू के ऊपर चढ़ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। यह देखते हुए आसपास मौजूद लोग दौड़े, लेकिन चालक मौका पाकर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। बच्चे की मौत के बाद घर में रोना- पिटना मच गया। आसपास के लोग भी आक्रोशित हो उठे। आरोप है अकसर रिहाइशी इलाके से तेज रफ्तार में बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुलिस कोई रोकटोक नहीं करती। रामकरन का आरोप है कि घटना के कुछ घंटे बाद ट्रैक्टर चालक बबलू फिर वहां आकर घूमने लगा। आरोप है कि पुलिस को भी इस बारे में बताया गया, फिर भी उसकी अनदेखी की गई। हालांकि, पुलिस ने चालक बबूल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, एसओ करेली से जब इस बारे में पूछा गया तब वह घटना को छिपाने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed