फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आईसीयू से बाहर आने के बाद होगी राजा से पूछताछ

आईसीयू से बाहर आने के बाद होगी राजा से पूछताछ

Fri, 06 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
आईसीयू से बाहर आने के बाद होगी राजा से पूछताछ
आईसीयू से बाहर आने के बाद होगी राजा से पूछताछ
विज्ञापन

इसके बाद ही जेल भेजा जाएगा, निगहबानी में लगे दो दरोगा और चार सिपाही
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। नैनी के महुआरी गांव में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल राजा पांडेय गुरुवार को भी आईसीयू में रहा। एसपी यमुनापार उससे पूछताछ करने पहुंचे थे लेकिन, डाक्टरों ने मना कर दिया। डाक्टरों का कहना था कि उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट करने में एक दिन और लग जाएगा। उसके बाद ही उससे पूछताछ की जा सकेगी। दो दरोगाओं और चार सिपाहियों को अस्पताल में लगाया गया है।

बुधवार की सुबह मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुख्यात राजा पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके पैर में गोली लगी थी। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था। राजा की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे बुधवार को ही आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था। एसपी ने बताया कि जनरल वार्ड में शिफ्ट होने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो उसे जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। मुठभेड़ के समय गिरफ्तार मुकेश तिवारी को जेल भेज दिया गया है। अन्य साथियों रिंकल पांडेय, विश्वकर्मा समेत चार अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। राजा बेहद शातिर है। अस्पताल से कहीं वह भाग न जाए, इसलिए चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed