फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   तिरस्कार पर टीबी पीड़ित ने दी जान

तिरस्कार पर टीबी पीड़ित ने दी जान

Mon, 18 Sep 2017 07:51 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
 तिरस्कार पर टीबी पीड़ित ने दी जान
तिरस्कार से दुखी होकर टीबी रोगी ने दी जान
विज्ञापन

- डॉक्टर की सलाह पर परिजनों ने बना ली थी उससे दूरी
मेजा (इलाहाबाद)। यमुनापार के मेजा में परिजनों के तिरस्कार से दुखी होकर टीबी रोगी त्रिलोक नारायण सिंह (45) ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

त्रिलोक नारायण खेती के जरिए पत्नी आरती और तीन बेटों के साथ गुजारा करता था। कुछ समय पहले उसे टीबी की बीमारी ने जकड़ लिया। डॉक्टर ने सलाह दी कि यह संक्रमण वाला रोग है, इसलिए खास ख्याल रखा जाना चाहिए ताकि परिवार में किसी और को मर्ज न हो सके। ऐसे में परिवार के लोगों ने उसके कपड़े समेत बर्तन भी अलग कर दिए। परिवार के लोगों ने उससे दूरी बना ली। इस वजह से तीन-चार रोज से त्रिलोक दुखी और गुस्सा में था। उसे लोहिया आवास योजना के तहत घर से कुछ दूर पर एक कमरा मिला था। वह ज्यादातर समय वहीं गुजारने लगा। रविवार रात भी वह भोजन के बाद कमरे में चला गया था। सोमवार सुबह वह देर तक कमरे से नहीं निकला तो सशंकित होकर लोगों ने खिड़की से झांका। त्रिलोक छत पर हुक में बंधी रस्सी से फंदे पर लटका था। चेहरे को लुंगी से ढका था। दरवाजे में अंदर से सिटकनी बंद थी। धक्का देकर दरवाजा खोला गया। खबर पाकर पहुंची मेजा पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed