{"_id":"6a8c979808f37f9209005bca","slug":"600-kg-of-spoiled-sweets-destroyed-the-cooking-pans-were-rusted-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182613-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छह सौ किलो खराब मिठाई नष्ट कराई...कड़ाहियों में लगी थी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छह सौ किलो खराब मिठाई नष्ट कराई...कड़ाहियों में लगी थी जंग
विज्ञापन
निगोही में खराब मिठाई नष्ट करते कर्मचारी। स्रोत : प्रशासन
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तीन टीमों ने सोमवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। निगोही रोड स्थित कादिर हसन सकलैनी ट्रेडर्स के मिठाई कारखाने में गुणवत्ता संदिग्ध होने पर रसगुल्ले, बर्फी, लौंग और रिफाइंड पामोलिन ऑयल के नमूने लिए गए। साथ ही छह सौ किलो खराब मिठाई को नष्ट कराया गया। यहां मिठाई बनाने और रखने के लिए जंग लगी कड़ाहियों का इस्तेमाल होता मिला।
निगोही स्थित कारखाने में करीब पांच टिन और 16 प्लास्टिक कंटेनरों में खराब छोटे रसगुल्ले, गुलाब जामुन, बर्फी, पेड़ा और सोहन पापड़ी मिली। करीब 600 किलोग्राम खराब मिठाई को गड्ढा खोदवाकर नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई। संचालक को भविष्य में खराब मिठाइयों का भंडारण नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए।
जांच के दौरान मिठाई बनाने और रखने में इस्तेमाल लोहे की कड़ाहियों में जंग लगी मिली। इन्हें तत्काल परिसर से हटवाकर भविष्य में स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
तिलहर के मेन मार्केट स्थित सत्यम स्वीट के प्रतिष्ठान से मिल्क केक और पेड़े का एक-एक नमूना लिया गया। साफ-सफाई मानकों के अनुरूप नहीं मिलने और खाद्य पदार्थ खुले एवं अव्यवस्थित तरीके से रखे पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया गया।
शहर के अजीजगंज से दूध का भी एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर कार्रवाई की गई है। अभियान लगातार जारी रहेगा।