फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लेनदेन के विवाद में हुई थी हत्या, आरोपी हिरासत में

लेनदेन के विवाद में हुई थी हत्या, आरोपी हिरासत में

Fri, 01 Mar 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में हुई थी हत्या, आरोपी हिरासत में
लेनदेन के विवाद में हुई हत्या, हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

सिविल लाइंस में दिनदहाड़े हुई थी दुकानदार की हत्या
55 हजार रुपयों का था विवाद, फुटेज से हुई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस में वाल्मीकि चौराहे पर एक दिन पहले हुई किराना दुकानदार की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। सिविल लाइंस पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को भी पकड़ लिया। 55 हजार रुपयों के विवाद में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि मामले में औपचारिक रूप से पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार करती रही।

कटरा निवासी सुशील साहू (60) की वाल्मीकि चौराहे पर परचून की दुकान चलाते थे। शाम चार बजे के करीब दुकान के भीतर घुसे बदमाश ने चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी थी। सिविल लाइंस में दिनदहाड़े हत्या की वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। फोर्स के साथ ही तमाम आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। इस दौरान एक कैमरे की फुटेज में आरोपी की तस्वीर नजर आई। वह वारदात को अंजाम देकर भागता हुआ नजर आया। पता चला कि आरोपी वाल्मीकि चौराहे के पास का ही रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। सूत्रों की मानें तो बृहस्पतिवार शाम आरोपी को सिविल लाइंस इलाके से दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात को उसने अकेले ही अंजाम दिया। यह भी बताया कि उसका 55 हजार रुपये मृतक पर बकाया था। कई बार मांगने के बाद भी रुपये मिल नहीं सके थे। रुपयों के लेनदेन में ही उसने वारदात की। मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार करती रही। पूछने पर यही बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed