फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हत्या के जेल कनेक्शन की तलाश

हत्या के जेल कनेक्शन की तलाश

Sat, 12 May 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
हत्या के जेल कनेक्शन की तलाश
अधिवक्ता की हत्या की साजिश जेल से
विज्ञापन

जेल में बंद अपराधियों से ही होता है शूटरों का सीधा कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या की साजिश जेल से रची गई होगी। जांच कर रही टीमों का मानना है कि शूटरों से संपर्क करना आम लोगों के बस की बात नहीं है। अगर किसी को हत्या करानी है तो जेल में बंद अपराधियों की मदद लेनी ही होगी। अपराधियों की मदद से ही शूटरों को हायर किया जाता है। ऐसे में पुलिस अब हत्या के नैनी जेल के कनेक्शन पर काम कर रही है। शुक्रवार को नैनी जेल में पुलिस की एक टीम ने कुछ अपराधियों से पूछताछ भी की।
शहर में डीजीपी और मुख्य सचिव की मौजूदगी में जिस तरह बेखौफ शूटरों ने भरे चौराहे पर घटना को अंजाम दिया, उससे साफ है कि हत्यारे पेशेवर थे। बहुत संभावना है कि वे बाहर के भी थे। राजेश का कत्ल कराने वाले ने ऐसे शूटरों को कहां से हायर किया होगा, इस पर काफी मंथन करने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि इस मामले में जेल कनेक्शन तय है। दरअसल नैनी जेल में बंद तमाम अपराधी वहीं से अपराध की दुकान चलाते हैं। रंगदारी, गुंडा टैक्स, अपहरण, हत्या, लूट आदि घटनाएं जेल से ही बैठकर तय कर दी जाती हैं। जेल में बंद अपराधियों के शूटरों और तमाम जिलों के अपराधियों से सीधा संपर्क होता है। इस कारण जेल के अंदर से शूटरों को हायर करना काफी आसान होता है। इस मामले में भी यही किया गया है। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम ने जेल जाकर कई अपराधियों से अनौपचारिक पूछताछ की है। माना जा रहा है जिसने भी राजेश की हत्या कराई है, उसने जेल में बंद अपराधी की मदद से ही शूटरों को हायर किया है। इस मामले में नामजद आरोपी प्रदीप जायसवाल समेत कई के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली जा रही है। पुलिस को जल्द ही पता लग जाएगा। एसपी सिटी सिद्धार्थ मीणा ने बताया कि हत्या के मामले में जेल कनेक्शन ढूंढा जा रहा है। पुलिस की एक टीम इस एंगल पर काम कर रही है कि शूटरों को किसने और किसके माध्यम से हायर किया गया था।
विज्ञापन


संदिग्धों की तलाश में छापेमारी, दो दर्जन से अधिक उठाए गए
इलाहाबाद। अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस ने नैनी, झूंसी, धूमनगंज, हंडिया और कर्नलगंज इलाकों में दबिश देकर तकरीबन दो दर्जन संदिग्ध युवकों को उठाया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ हास्टलों में छापेमारी कर लड़कों को उठाया गया है। इसके अलावा अल्लापुुर के लॉज में भी पुलिस ने दो लड़कों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ हो रही है। उनके मोबाइल नंबर और काल रिकार्ड्स चेक किए जा रहे हैं। पुलिस के पास संदिग्ध हत्यारों का अस्पष्ट चेहरा और हुलिया है। उसी आधार पर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed