फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शहीद के परिजनों से मिले व्यापारी, दिया दो लाख का चेक

शहीद के परिजनों से मिले व्यापारी, दिया दो लाख का चेक

Mon, 25 Feb 2019 01:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
शहीद के परिजनों से मिले व्यापारी, दिया दो लाख का चेक
शहीद के परिजनों से मिले व्यापारी, दिया दो लाख का चेक
विज्ञापन

0 सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मेजा जाकर दिया चेक
0 व्यापारियों ने किया आश्वस्त, खरीदारी पर वे परिजनों को देंगे विशेष छूट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए मेजा के शहीद महेश यादव के परिजनों से सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को मुलाकात की। इस दौरान व्यापार मंडल की ओर से शहीद के परिजनों को एक-एक लाख रुपये के दो चेक दिए गए। व्यापारियों ने आश्वस्त किया कि वे आगे भी शहीद के परिजनों की मदद करते रहेंगे।

सुबह सुभाष चौराहे पर एकत्र हुए व्यापारी का दल व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा और महामंत्री शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में मेजा गया। वहां ग्राम प्रधान से मुलाकात कर व्यापारियों का दल शहीद के परिजनों से मिला। व्यापार मंडल की ओर एक लाख रुपये का चेक शहीद के पिता राजकुमार यादव को और दूसरा एक लाख का चेक पत्नी संजू देवी को दिया गया। वहां शहीद के चित्र पर व्यापारियों ने पुष्प भी चढ़ाए। परिजनों से कहा कि परिवार को सिविल लाइंस व्यापार मंडल के व्यापारियों से खरीदारी करने पर विशेष छूट दी जाएगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, आशीष अरोरा, रवित सचदेवा, रितेश सिंह, संदीप कत्याल, अभिषेक वर्मा, विजय गुप्ता, सरदार रणबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed