फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आरबी और बिनोद बी लाल के खिलाफ एफआईआर

आरबी और बिनोद बी लाल के खिलाफ एफआईआर

Sat, 29 Dec 2018 10:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
आरबी और बिनोद बी लाल के खिलाफ एफआईआर
सभी केंद्र - कानपुर, वाराणसी के लिए विशेष
विज्ञापन

000000000000000000000000000000000000
यीशु दरबार से किशोरी लापता, शुआट्स
के वीसी समेत तीन पर एफआईआर
- तबियत खराब होने पर 23 दिसंबर को ले आए थे परिजन
- आरबीलाल, पत्नी व उनके भाई पर अपहरण और एससीएसटी एक्ट की धाराएं लगीं
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यीशु दरबार में आई एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि जब वे बेटी के बारे में पता करने गए तो उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए नैनी थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने अपहरण, मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसमें शुआट्स के वीसी आरबी लाल, उनकी पत्नी और भाई बिनोद बी लाल को नामजद किया गया है। जांच सीओ करछना को सौंपी गई है।
कर्वी, चित्रकूट के रहने वाले सूर्य प्रकाश के दोस्त (निवासी मिर्जापुर) की 14 साल की बेटी की तबियत कुछ दिनों से खराब थी। सूर्यप्रकाश 23 दिसंबर को दोस्त के परिवार को उनकी बेटी के साथ यीशु दरबार ले आए थे। उनका आरोप है कि यीशु दरबार में आरबी लाल ने बच्ची की झाड़-फूंक की और कहा कि उसे दो दिन यीशु दरबार में रुकना पड़ेगा। वे बच्ची को वहीं छोड़कर लौट गए। जब 25 दिसंबर को लौटे तो उन्हें बच्ची कहीं नहीं मिली। इस बारे में पूछने पर पहले तो टाल मटोल की गई फिर बच्ची के पिता को जातिसूचक गालियां देकर भगा दिया गया। कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

सूर्य प्रकाश का आरोप है कि बच्ची को गायब कर दिया गया है, उसके साथ कोई अनहोनी कर दी गई है। उन्होंने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई है। शनिवार को नैनी थाने में सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बच्ची के पिता की ओर से तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरबी लाल, उनकी पत्नी सुधा लाल और भाई बिनोद बी लाल के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना और जांच सीओ करछना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश के तहत लगाए गए आरोप : शुआट्स प्रशासन
प्रयागराज। शुआट्स प्रशासन ने इस मामले को दुष्प्रचार से प्रेरित बताया है। प्रवक्ता परवेज अख्तर अंसारी और मीडिया प्रभारी मनोज जैकब का कहना है कि जिस तरह लाल बंधुओं के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के तहत एक के बाद एक कई मामले दर्ज कराए गए थे, यह उसी की कड़ी है। पुलिस जांच में पता कर लेगी कि बच्ची कहां है। इस मामले में शुआट्स वीसी की पत्नी और भाई को नामजद करना दर्शा रहा है कि मामला राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed