फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शादी से एक दिन पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार

शादी से एक दिन पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार

Mon, 14 May 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
शादी से एक दिन पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार
शादी के ठीक एक दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इससे कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों से बात कर छोटी बहन से विवाह की रजामंदी ले ली। रविवार को छोटी बहन दुल्हन बनकर ससुराल विदा हुई।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को बारात आनी थी। दुल्हन बनने से पहले युवती अपने प्रेमी के साथ शुक्रवार रात फरार हो गई। परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गया। वह उसकी तलाश में हर संभावित स्थलों पर भटकते रहे। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। परेशान परिवारीजनों ने युवती के छोटी बहन से शादी करने के लिए दूल्हे के परिवारीजनों से बात की। कुछ न नुकुर के बाद वे लोग भी राजी हो गए। शाम को बारात आई। रात में शादी हुई और रविवार सुबह दुल्हन की विदाई हो गई। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोकलाज के भय से परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक पट्टी ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। यदि तहरीर मिलेगी तो देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed