फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   17 cars on the highway, clashed, two deaths, 15 injured

हाईवे पर भिड़ी 17 गाड़ियां, दो की मौत, 15 जख्मी

Mon, 26 Dec 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
17 cars on the highway, clashed, two deaths, 15 injured
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हंडिया-कोखराज हाईवे पर सोरांव में कृष्णापुर गांव के सामने रविवार भोर में कोहरे के चलते खड़ी डीसीएम में वाराणसी की तरफ से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। बस इसी के बाद एक के पीछे एक गाड़ियां भिड़तीं चली गईं। डीसीएम, ट्रक, लोडर, कार, एक एंबुलेंस समेत 17 गाड़ियों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हुई। दुर्घटना के चलते हाईवे पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। खबर पाकर तीन थानों की पुलिस के साथ एसपी गंगापार पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 15 घायलों में से तीन की हालत नाजुक बनी है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर लगभग पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई थी। 
विज्ञापन


रविवार भोर में घने कोहरे की वजह से दस मीटर दूर भी मुश्किल से नजर आ रहा था। हंडिया-कोखराज हाईवे पर कृष्णापुर गांव के सामने एक डीसीएम खराब हो गई। चालक उतरकर नीचे देख रहा था। तभी वाराणसी से कानपुर की ओर जा रही एक ट्रक के चालक को कोहरे में खड़ी डीसीएम नहीं दिखी और ट्रक ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद हाईवे पर ट्रक, डीसीएम, लोडर समेत 17 गाड़ियां एक-दूसरे को टक्कर मारते हुए भिड़ गईं। हादसे के चलते पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घायलों की चीखपुकार सुनकर गांव के लोग भागकर पहुंचे। लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। खबर पाकर इंस्पेक्टर सोरांव प्रभात कुमार यादव, इंस्पेक्टर नवाबगंज एसबी सिंह, एसपी गंगापार राजेश श्रीवास्तव पहुंचे।

विज्ञापन

 

108 एंबुलेंस से घायलों को एसआरएन और बेली अस्पताल भेजा गया। एक ट्रक चालक अनिल पाल (28) पुत्र कालिका निवासी रूरा कानपुर देहात की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य तीस वर्षीय युवक की मौत अस्पताल में हुई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। आशंका है कि वह दूसरी ट्रक का खलासी है। वहीं घायल 15 लोगों में से सात का एसआरएन और एक का बेली अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीन की हालत नाजुक है। अन्य घायलों को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। घायलों में बड़गांव के प्र्र्र्र्र्रधान राहुल मिश्र भी हैं, जो अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
1.अनिल कुमार (35) निवासी आगरा
2. दिेनश कुमार (26) निवासी अलीगढ़
3.नफीस (27) निवासी मुजफ्फरनगर
4.मसरूल (35) मुरादाबाद
5.भोलू (17) निवासी मुरादाबाद
6.कुलदीप (38) निवासी मुरादाबाद
7.कमलेश (38) निवासी चकेरी कानपुर
8.राजीवराम (45) निवासी चौबेपुर कानपुर
9.पवन कुमार (30) निवासी वारी हंडिया
10. कृष्णा (31) निवासी भारू का पूरा हंडिया
11. शकील खान, 12. जमील खान सुल्तानपुर।
13.शिव पूजन सिंह निवासी राजूपुर अलीगढ़
14. राहुल मिश्र निवासी बड़गांव सोरांव। 
15. राजू कुमार ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed