{"_id":"59f748e54f1c1bb6678b854d","slug":"161509378277-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीढ़ी लगाकर घर में चढ़ा चोरी करने, जागने पर मार दिया बम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीढ़ी लगाकर घर में चढ़ा चोरी करने, जागने पर मार दिया बम
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीढ़ी लगाकर घर पर चढ़ा चोरी करने, बम मार दिया
खट-पट की आवाज सुनकर घर के मालिक जाग गए थे
पुुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
धूमनगंज के जयंतीपुरम में 29 अक्टूबर की रात एक घर में चोर सीढ़ी लगाकर अंदर घुसा। घर का मालिक जागा तो चोर ने बम मार दिया। शोरगुल सुनकर लोग मुहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
कोखराज कौशांबी के रहने वाले अश्विनी कुमार मिश्रा श्याम पाइप फैक्ट्री स्थित फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं। 29 अक्टूबर की रात करीब तीन बजे उनके फ्लैट पर एक चोर सीढ़ी लगाकर चढ़ा। वह छत के रास्ते अंदर जा रहा था, तभी अश्विनी जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो चोर ने उन्हें बम मार दिया। बम के हमले से अश्विनी के सिर में गंभीर चोट आई। शोरगुल और बम की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए। उन लोगों ने चोर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पुलिस बुलाई गई। एसओ नागेश सिंह ने बताया कि चोरी करने वाला युवक रवि आर्य निवासी सुलेमसराय है। उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसे रविवार को जेल भेजा गया। रवि ने कुछ और घटनाएं भी कुबूली हैं।