फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ट्रामा सेंटर में हंगामा, जू.डॉक्टरों से हाथापाई

ट्रामा सेंटर में हंगामा, जू.डॉक्टरों से हाथापाई

Thu, 13 Jun 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में हंगामा, जू.डॉक्टरों से हाथापाई
एसआरएन ट्रामा सेंटर में हंगामा
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टरों से की हाथापाई
0 प्रतापगढ़ से जहर खाने वाले पुत्र की पिता से झड़प
0 बीचबचाव करने पर बिफरे फिर चुपके से भाग निकले
प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बुधवार को जहर खाकर अचेत हुए युवक के परिजनों ने खूब हंगामा किया। पिता-पुत्र की झड़प के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे जूनियर डॉक्टरों से हाथापाई और अभद्रता की गई। शोर हुआ तो पुलिस पहुंची लेकिन इस बीच आरोपी तीमारदार मरीज को लेकर भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ के कोहड़ार निवासी युवक विकास तिवारी ने बुधवार को घरेलू कलह के बाद जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शाम तीन बजे के बाद अचेत विकास को लेकर उसके पिता बसंत तिवारी एसआरएन ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां विकास को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। पांच बजे ड्रिप चढ़ने और दवा-इंजेक्शन के बाद विकास को होश आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विकास ने ड्रिप नोचकर फेंक दी। पिता ने उसे रोका तो वह उनसे भिड़ गया। उसने कहा कि उसने खुदकुशी करने के लिए जहर खाया था, उसे इलाज के लिए क्यों भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र के झगड़े में अन्य मरीज परेशान होने लगे तो जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें रोका। इससे नाराज विकास के तीमारदार डॉक्टरों से उलझ गए। डॉक्टरों से हाथापाई भी की गई। सूचना पर वहां पहुंची चौकी पुलिस ने स्थिति को संभाला लेकिन इस बीच तीमारदार मरीज को लेकर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक किसी ने रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed