फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   तमंचा सटाकर हाईवे पर हाईकोर्ट अधिवक्ता से लूट, मचा रहा हड़कंप

तमंचा सटाकर हाईवे पर हाईकोर्ट अधिवक्ता से लूट, मचा रहा हड़कंप

Thu, 06 Jun 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
तमंचा सटाकर हाईवे पर हाईकोर्ट अधिवक्ता से लूट, मचा रहा हड़कंप

विज्ञापन
तमंचा सटाकर हाईवे पर हाईकोर्ट अधिवक्ता से लूट
प्रयागराज-वराणसी हाईवे पर हबूसा मोड़ के पास भोर में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी/हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ के पास बुधवार की भोर में बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता को तमंचा सटाकर मोबाइल और रुपयों से भरा पर्स लूट लिया। लूट का शिकार हुए अधिवक्ता बाइक से अपने बहनोई के साथ वाराणसी बाबा विश्वनाथ धाम जा रहे थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। बाद में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।
झूंसी थाना क्षेत्र के न्यायनगर कालोनी निवासी रामेंद्र पांडेय हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। बुधवार की भोर में वह अपने बहनोई बृजेश पांडेय के साथ बाइक से वाराणसी बाबा विश्वनाथ धाम जाने को घर से निकले थे। दोनों बाइक से सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ के पास पहुुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे तथा अधिवक्ता की बाइक रोक ली। इसके बाद तीन बदमाशों में से एक ने अधिवक्ता को तमंचा सटा दिया। तमंचे की नोक पर बदमाशों ने अधिवक्ता का मोबाइल फोन, तकरीबन साढ़े सात हजार रुपये और सोने की जंजीर लूट ली। बदमाशों ने अधिवक्ता के बहनोई से भी एक हजार रुपये लूटा था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी तो इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। बाद में भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सप्ताह भर पहले भी भोर में हुई थी लूट की वारदात
झूंसी(ब्यूरो)। सप्ताह भर पहले भी बाइक सवार तीन बदमाशों ने भोर में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर नसीरापुर गांव के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एक जून की भोर में नीलेश सिंह निवासी बरेठी, नया पुरवा थाना उतरांव बाइक से शहर जाने के लिए निकला था। जीटी रोड पर नसीरापुर गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया तथा तमंचा सटाकर छह हजार रुपये नकद, मोबाइल सेट और एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात लूट लिए थे। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया था। पुलिस अब तक लुटेरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकीदत के साथ झूंसी में मनाई गई ईद
झूंसी। पूरे एक माह रमजान की फजीलत के बाद बुधवार को ईद का पर्व पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। ईद के पर्व पर झूंसी के मुसलिम बाहुल्य इलाकों में सुबह से देर रात तक चहल-पहल बनी रही। इसके पहले मंगलवार की शाम रोजेदारों ने पटाखा फोड़कर खुशी जताई। इस मौके पर बच्चों से लेकर बड़े तक ने नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईद की नमाज पर बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े साढ़े सात बजे क्षेत्र की मस्जिदों में अता की गई। नमाज में पुरूषों के अलावा बच्चे भी भारी संख्या में शामिल हुए। नई झूंसी स्थित ईदगाह में अकीदतमंदों ने भारी संख्या में शिरकत की। इस मौके पर ईदगाह को विद्युत झालरों से संवारा गया था। इसके अलावां पुरानी झूंसी, हवेलिया, कनिहार, मलावां खुर्द एवं बुजुर्ग, बहादुरपुर कछार, रहिमापुर आदि में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद शुरू हुआ लजीज सेवंइयों का दौर, जो कि देर शाम तक चलता रहा। बच्चों, महिलाओं तथा पुरुषों ने नए कपड़े पहन गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद के मौके पर हिंदुओं ने भी मुसलिमों के घर जाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed