फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मां ने किया अबोध बेटी की गला रेतकर हत्या,

मां ने किया अबोध बेटी की गला रेतकर हत्या,

Thu, 06 Jun 2019 12:53 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
मां ने किया अबोध बेटी की गला रेतकर हत्या,
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000000000

युवती ने अबोध बेटी का गला रेतकर खुद का भी गला रेता
बेटी की मौत, महिला की हालत गंभीर
पारिवारिक कलह के कारण महिला ने घटना को दिया अंजाम
कुछ दिन पहले ही पति के साथ मुंबई से गांव आई थी
अमर उजाला ब्यूरो
हंडिया/ बरौत (प्रयागराज)। गंगापार के हंडिया थाना क्षेत्र के टेला गांव में बुधवार की दोपहर एक महिला ने पारिवारिक कलह के बाद अपनी छह माह की बेटी का चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद खुद का गला भी रेत दिया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह परिवार में हो रही एक शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले पति के साथ मुंबई से यहां आई थी। ससुर ने अपनी बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

हंडिया के टेला गांव निवासी खेमराज बिंद पत्नी रीनू के साथ मुंबई में रहता है। खेमराज के तीन भाई भी मुंबई में रहकर काम करते हैं। परिवार में शादी में शामिल होने के लिए खेमराज तथा उसके अन्य भाई परिवार के साथ हफ्ते भर पहले ही गांव आए थे। खेमराज और रीनू की छह महीने की एक बेटी थी। तीन दिन पहले बच्ची का दूध खत्म हो गया था। इस बात पर खेमराज और रीनू में झगड़ा हो गया था। उसने रीनू को परिवार वालों के सामने ही फटकार दिया था। हालांकि बाद में वह पाउडर वाला दूध लेकर आया और रीनू को दे दिया था। इसके बाद भी रीनू का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ था। मंगलवार को भी उसने परिवार के किसी भी शख्स से बात नहीं की थी। बुधवार की दोपहर खेमराज कहीं गया हुआ था। रीनू अपने कमरे में बच्ची को लेकर गई और चाकू से उसका गला रेत दिया। खून से लहूलुहान बच्ची को देखकर वह रोने लगी और चाकू से अपना गला भी रेत दिया। चीख पुकार सुनकर घर की महिलाएं दौड़ी। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। रीनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर इंस्पेक्टर हंडिया भी मौके पर पहुंच गए। रीनू के होश में आने पर उन्होंने बयान लिया। बयान में उसने बताया कि उसकी बच्ची के लिए दूध का इंतजाम नहीं हो रहा था। इसी कारण उसने गुस्से में ऐसा कर दिया। इंस्पेक्टर हंडिया ने बताया कि खेमराज के पिता ने बहु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed