फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आयोग गेट पर आपतिजनक शब्द लिखने में केस

आयोग गेट पर आपतिजनक शब्द लिखने में केस

Sun, 02 Jun 2019 09:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
आयोग गेट पर आपतिजनक शब्द लिखने में केस
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000

आयोग गेट पर आपत्तिजनक शब्द लिखने में केस
तीन नामजद, देा आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
सुभाष चौराहे पर चल रहे प्रदर्शन में थे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस पुलिस ने आयोग गेट पर आपत्तिजनक शब्द लिखने के मामले में तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों आयोग के खिलाफ सुबह सुभाष चौराहे पर हुए प्रदर्शन में शामिल थे कि तभी उन्हें पकड़ लिया गया।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती मामले में पेपर लीक होने की बात सामने आने पर 31 मई को लोकसेवा आयोग के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ था। देर रात पुलिस ने लोकसेवा आयोग गेट पर तीन लोेगों को आपत्तिजनक शब्द लिखते हुए पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, इनमें संदीप यादव अरुण यादव व एक अन्य शामिल थे। पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। रविवार को इस मामले में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मामले के दो आरोपी सुभाष चौराहे पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। जिस पर वहां पहुंचकर दो आरोपी संदीप व अरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया। एक अन्य आरोपी राजेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed