{"_id":"5cee991abdec2207903d68b7","slug":"15591406811311-51-allahabad-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैसकटर से एटीएम काटकर 11.51 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गैसकटर से एटीएम काटकर 11.51 लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
0000000000000000
गैस कटर से एटीएम काटकर 11.51 लाख की चोरी
सलोरी में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को बनाया निशाना
चेस्ट काटने के बाद नगदी भरा कैश बॉक्स उठा ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कर्नलगंज में एक बार फिर एटीएम चोर गिरोह ने बड़ी वारदात अंजाम दी। बुधवार भोर में सलोरी स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर 11.51 लाख रुपये उड़ा ले गए। सूचना पर एसएसपी समेत तमाम अफसरों मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एटीएम की देखरेख करने वाली कंपनी के फील्ड अफसर की ओर से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
सलोरी में संगम चौराहे के पास रहने वाले आरआर गुप्ता के मकान में निचले तल पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम स्थित है। एटीएम की देखरेख एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजी कंपनी की ओर से की जाती है। कंपनी की ओर से गोविंदपुर निवासी अल्पनारायण को सफाई के लिए रखा गया है। जिस पर रात में एटीएम का शटर लॉक करने और सुबह शटर खोलकर भीतर की साफ-सफाई का जिम्मा है। उसका कहना है कि बुधवार सुबह 6.30 बजे के करीब वह सफाई करने पहुंचा। शटर उठाकर वह भीतर दाखिल हुआ तो एटीएम की हालत देख उसके होश उड़ गए। उसे गैस कटर से काटा गया था और भीतर रखा कैश गायब था। उसकी सूचना पर सुपरवाइजर नंदकिशोर और फील्ड अफसर राजदेव के साथ ही बैंक अफसर पहुंच गए। जानकारी मिली तो सीओ व इंस्पेक्टर कर्नलगंज के साथ एसएसपी अतुल शर्मा भी पहुंचे। मौके पर डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने एजीएस कंपनी के कर्मचारियों से एक-एक कर पूछताछ की। साथ ही आसपास के लोगों से भी बातचीत की। जांच पड़ताल के बाद एजीएस कंपनी कर्मचारियों ने बताया कि एटीएम से 11.51 लाख रुपये चोरी गए हैं। चोर नगदी समेत पूरा कैशबॉक्स ही उठा ले गए। मामले में फील्ड अफसर राजदेव की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
रात 2.15 के बाद अंजाम दी वारदात
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि बदमाशों ने वारदात से पहले न सिर्फ एटीएम केबिन में लगा सीसीटीवी कैमरा डिसकनेक्ट कर दिया था। बल्कि केबिन के बाहर कुछ दूर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी दीवार की तरफ मोड़ दिया था। जांच पड़ताल में यह भी पता चला कि यह काम रात सवा दो बजे के आसपास किया गया। जिससे माना जा रहा है कि इसके बाद ही घटना अंजाम दी गई।
विज्ञापन
फुटेज में दिखी संदिग्ध स्विफ्ट कार
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। सूत्रों की मानें तो एक मकान में लगे कैमरे की फुटेज से पुलिस को अहम क्लू मिले। इसमें भोर में एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से कुछ लोग जाते दिखे हैं। इससे पहले एटीएम के पास दो लोग इधर-उधर घूमते भी नजर आए हैं। माना जा रहा है कि यह दोनों केबिन में एटीएम काटने घुसे बदमाशों के साथी थे जो घटना के वक्त बाहर खड़े थे।
वर्जन
गैस कटर से एटीएम काटकर रुपये उड़ाए गए हैं। घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि इसमें कोई शातिर गिरोह शामिल है। जांच पड़ताल की जा रही है।
अतुल शर्मा, एसएसपी