फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   व्यवसायी से लूटा नकदी और मोबाइल

व्यवसायी से लूटा नकदी और मोबाइल

Tue, 28 May 2019 01:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी से लूटा नकदी और मोबाइल
व्यवसायी को तमंचा दिखाकर लूटा नकदी और मोबाइल
विज्ञापन

प्रयागराज। अग्निपथ स्थित अपने घर लौट रहे व्यवसायी से बदमाशों ने तमंचा दिखाकर नकदी और मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद भुक्तभोगी सिविल लाइंस थाने पहुंचा लेकिन, पुलिस लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने को राजी नहीं हुई। भुक्तभोगी के सीसीटीवी फुटेज देने पर पुलिस ने लूट में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। अग्निपथ कॉलोनी निवासी आनंद सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे सर्किट हाउस से वापस लौट रहे थे। वह जैसे ही अग्निपथ कॉलोनी के पास पहुंचे वहां तीन लड़के पहले से खड़े थे। एक ने मुंह में पत्थर मार देने की धमकी देते हुए उसे रूकवा लिया। उसके बाद दो बदमाश उसके पास आए और तमंचा दिखाते हुए उसके पास रखी पांच हजार नकदी एवं मोबाइल फोन छीन लिया। उसके बाद व्यवसायी को धमकाते हुए तीनों बदमाश लोक सेवा आयोग की ओर भाग गए। वारदात की सूचना देने के लिए व्यवसायी तुरंत थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने रविवार देर-रात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed