{"_id":"5cec3faebdec2207177169cd","slug":"155898671818-meerganj-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरगंज में खेत में घायल मिली मुरादाबाद की महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मीरगंज में खेत में घायल मिली मुरादाबाद की महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज (बरेली)। मुरादाबाद की एक महिला सोमवार सुबह मीरगंज इलाके में बेहोशी की हालत में मिली। उसके दोनों हाथों की नसें कटी हुई थीं। सूचना मिलने पर मीरगंज पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। यहां जिला अस्पताल में बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि पति से झगड़ा होने पर उसने खुद नसें काट लीं थीं।
सोमवार सुबह मीरगंज थाना के गांव सिधौली-नरखेड़ा मार्ग पर गन्ने के खेत में एक महिला अर्ध बेहोशी हालत में पड़ी थी। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुनकर अंदर जाकर देखा कि महिला के दोनों हाथों की कलाई से खून बह रहा था। गले पर भी निशान था। ग्रामीणों की सूचना पर मीरगंज पुलिस पहुंच गई। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक मौके पर पुलिस के पूछने पर उस महिला ने अपना नाम शबनम पति का नाम मुजाहिर हुसैन निवासी जयंतीपुर थाना बनियाठेर मुरादाबाद बताया। उसके पति ने दूसरी शादी कर रखी है। पति और सौतन ने उसे बस में बैठाकर यहां तक आए। बस से उतराने के बाद खेत में ले जाकर पहले उसे जहरीला पदार्थ खिलाया। फिर गला दबाने की कोशिश की और हाथ की नस काट दीं। इधर, जिला अस्पताल में बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि उसका पति क्लीनिक चलाता है। रविवार रात उसका पति से झगड़ा हो गया था। वह गुस्से में घर से निकली तो पति ने रोकने की कोशिश की। तभी दुपट्टे से गले में निशान पड़ा गया। घर से चलने के बाद वह रोडवेज बस में यहां तक पहुंची। उसने गुस्से में खुद ब्लेड से हाथ की नस काटी थीं। उधर, सूचना मिलने पर मीरगंज थाने पहुंचे पति ने शबनम पर भूत प्रेत का चक्कर बताया। कहा कि वह इसी तरह एक बार पहले भी चुपचाप घर से निकल गई थी। मीरगंज सीओ आलोक अग्रहरि ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। असलियत जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।