फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जेल से रची गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की साजिश

जेल से रची गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की साजिश

Thu, 23 May 2019 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
जेल से रची गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की साजिश
जेल से रची गई थी हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


झूंसी के प्रॉपर्टी डीलर बल्लू हत्याकांड का खुलासा
12 लाख में दी गई थी सुपारी, तीन की तलाश जारी


अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। झूंसी के गणेश नगर मार्केट में करीब एक महीने पहले हुए प्रॉपर्टी डीलर बल्लू तिवारी हत्याकांड का खुलासा हो गया है। एसटीएफ का दावा है कि हत्याकांड की साजिश जेल में बंद संतोष यादव ने रची और 12 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन बदमाश फरार हैं।
18 अप्रैल को सरायतकी निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुरेश उर्फ बल्लू तिवारी को गणेश मार्केट में गोलियों से भून दिया गया था। मामले में शेरडीह गांव की प्रधान के बेटे जेल में बंद संतोष व राजकुमार यादव पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मंगलवार को एसटीएफ वाराणसी ने मामले का खुलासा कर दिया। बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बल्लू तिवारी हत्याकांड करने वाले तीन बदमाश किसी की हत्या करने जा रहे हैं। जिस पर झूंसी रेलवे फ्लाईओवर के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें वीरेंद्र पटेल उर्फ बीरू निवासी भेलूपुर वाराणसी, आशुतोष पांडेय उर्फ राहुल व अभिषेक सोनी उर्फ अबी निवासी कोरांव शामिल हैं। पूछताछ में बीरू ने बताया कि जेल में बंद संतोष की प्लाटिंग व वर्चस्व को लेकर राजू पहलवान से रंजिश चल रही है जिसमें पूर्व में उसके भाई की हत्या नैनी जेल गेट पर की जा चुकी है। राजू को बल्लू पैसों की मदद करता था। इसी वजह से संतोष ने जेल में बंद कल्लू सोनकर की मदद से उसे 12 लाख रुपये में बल्लू की हत्या की सुपारी दी थी।
विज्ञापन


दो लाख मिले थे एडवांस
एसटीएफ के मुताबिक, बीरू ने पूछताछ में बताया कि हत्या के लिए दो लाख रुपये एडवांस में मिले थे। साथ ही हत्या के बाद पांच मई व 16 मई को उसके बताए दों खाते में 2.30 लाख रुपये संतोष ने भेजवाए। बताया कि हत्या में मिर्जापुर निवासी विवेक सिंह भी शामिल था जो घटना के बाद हत्या के मुकदमे में जेल चला गया। इसके साथ ही मुखबिरी व असलहे के साथ ही गाड़ी उपलब्ध कराने का काम संतोष के करीबी गुड्डू यादव उर्फ निरहू ने किया। बताया कि 16 अप्रैल को गुड्डू ने उसे बाइक, दो पिस्टल व 15 कारतूस दिए। बताया कि हत्या के बाद वह वाराणसी भाग गया। बीरू ने बताया कि बलात्कार के मामले में चौकाघाट वाराणसी जेल में बंद रहने के दौरान उसकी मुलाकात कल्लू से हुई थी। बाद में उसकी जमानत हो गई जबकि कल्ले नैनी जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदी हमले के आरोपी का साला है आशुतोष
एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार आशुतोष कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता पर हुए हमले के आरोपी राजेश पायलट का साला है। जेल में बंद रहने के दौरान वह पायलट से मिलने जाने के दौरान उसकी मुलाकात कल्लू सोनकर से हुई। कल्लू के जरिए वह वीरेंद्र उर्फ बीरू से मिला। अभिषेक व विवेक भी उसके ही दोस्त थे। बताया कि बीरू के कहने पर उसने विवेक व अभिषेक को इस काम के लिए राजी कर लिया।



कई और हत्याएं होनी थी
एसटीएफ का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि जेल में बंद संतोष यादव अभी कई और हत्याएं कराने वाला था। उसके कहने पर तीनों किसी की हत्या करने ही जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed