फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   घरेलू विवाद में दंपति ने खाया जहर, पति की हुई मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

घरेलू विवाद में दंपति ने खाया जहर, पति की हुई मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

Tue, 06 Nov 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Tue, 06 Nov 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद में दंपति ने खाया जहर, पति की हुई मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती
किसी बात को लेकर हुई आपसी कलह की वजह से नवदंपति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और घर से कुछ दूर स्थित बगीचे में पहुंच गए। जहां पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी को गंभीरावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों ने चार माह पहले ही प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी दीपक बिन्द (25) पुत्र श्याम बहादुर खेती किसानी का काम करता था। बताते हैं कि दीपक सैदाबाद के अवरता गांव में अपने मामा की ससुराल में अक्सर आता-जाता था। इसी बीच वहां मामा की साली रीता (18) से उसके प्रेम संबंध हो गए। चार माह पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। रीता जब अपने प्रेमी के घर कुतुबपुर पहुंची तो घर की कमजोर आर्थिक स्थिति के बारे में पता चला। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ आपसी मन-मुटाव हो गया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक सोमवार दोपहर दीपक और रीता में किसी बात को लेकर फिर तकरार हो गई। दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और घर से थोड़ी दूर पर फूलपुर-मुबारकपुर मार्ग पर मस्तान शाह बाबा मजार के पास स्थित बाग मे पहुंच गए। थोड़ी ही देर में दीपक ने दम तोड़ दिया। वहीं रीता की हालत बिगड़ने लगी तो रोना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने यूपी-100 को सूचना दी। मामले की जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह के साथ ही तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गंभीर हालत में जहां रीता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मृतक दीपक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed