फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अनियंत्रित मैजिक पुलिया से टकराई, चालक की मौत

अनियंत्रित मैजिक पुलिया से टकराई, चालक की मौत

Sun, 11 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित मैजिक पुलिया से टकराई, चालक की मौत
अनियंत्रित मैजिक पुलिया से टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन

बांदा राजमार्ग पर बारा खास मजार के पास की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बारा।
थानाक्षेत्र के बांदा राजमार्ग पर बारा खास मजार के पास बीती रात एक मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टकराने के बाद वह पलट गई। वाहन में दब जाने से चालक की मौत हो गई और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए और मृतक के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना बारा खास में शुक्रवार को बीती रात 12 बजे के आसपास हुई। नैनी थाना क्षेत्र के लोकपुर निवासी राजाराम वर्मा नैनी चकदाउद नगर निवासी गुड्डू जायसवाल के साथ मैजिक गाड़ी में बिस्किट, नमकीन व अन्य परचून की सामग्री लादकर मऊ, कर्वी सप्लाई के लिए गया था। देर रात वापस लौटते समय रात में बांदा राजमार्ग पर बारा मजार के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। गाड़ी पुलिया से टकराने के बाद एक गड्ढे में पलट गई। दोनों की चीख पुकार सुन ग्रामीण वहां पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजा। जहां रास्ते में ही चालक राजाराम वर्मा पुत्र राधेश्याम (50) की मौत हो गई। वहीं खलासी गुड्डू जायसवाल पुत्र ननकू (30) निवासी नैनी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना जैसे ही राजाराम के घर पहुंची कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बेकाबू जीप ने बालक को रौंदा, मौत
मेजा (ब्यूरो)। घर के पास खेल रहे एक बालक को पिकअप जीप ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही बालक की मौत हो गई। मामला मेजा थाना क्षेत्र के भसुंदर गांव का है। भसुंदर गांव के रामआशीष प्रजापति का इकलौता बेटा अनुकूल प्रजापति (6) शनिवार शाम पांच बजे घर के पास खेल रहा था तभी मेजारोड से कोंहड़ार की तरफ जा रही बेकाबू पिकअप जीप ने उसे रौंद दिया। जिससे अनुकूल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप जीप को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हादसे से इकलौते बेटे की गई जान से घर में कोहराम मच गया। मां सरस्वती देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मेजारोड-कोंहड़ार मार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed