फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रिटायर दरोगा हत्याकांड के तीन आरोपियों ने किया सरेंडर

रिटायर दरोगा हत्याकांड के तीन आरोपियों ने किया सरेंडर

Tue, 15 Jan 2019 01:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
रिटायर दरोगा हत्याकांड के तीन आरोपियों ने किया सरेंडर
प्रयागराज। शिवकुटी में रिटायर्ड दरोगा अब्दुल समद की बीच सड़क पर पीट-पीट कर हत्या कर देने के मामले में हाईकोर्ट की सख्ती काम आई। मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने पुलिस को सख्त लहजे में कहा था कि 18 जनवरी तक गिरफ्तारी न होने पर संबंधित जांच अधिकारी रिपोर्ट के साथ कोर्ट में हाजिर हों।
विज्ञापन


शिवकुटी में रिटायर दरोगा अब्दुल समद की बीच सड़क पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हाईकोर्ट इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है। कोर्ट में अपर शासकीय अधिवक्ता ने बताया था कि हत्यारोपी जुनैद, सैब उर्फ आसिफ, युसूफ और इब्ने सउद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि जावेद कमाल, राजिक कमाल, नईम उर्फ नईमुद्दीन, शना उर्फ रूखसाना, हिना, मेंहदी उर्फ अनामता को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इन लोगों के खिलाफ शुरूआत में हल्की धाराएं लगाई गई थीं, जिसकी वजह से अदालत ने इनको जमानत दे दी थी।
विज्ञापन


पूर्व में इन आरोपियों ने पुलिस को विवेचना में सहयोग का आश्वासन दिया था। मगर इसके बाद यह सभी फरार हो गए। इसके बाद कोर्ट ने कहा था कि आरोपियों की गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास कर 18 जनवरी को रिपोर्ट पेश की जाए। इसमें से नईम, राजिक व जावेद ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बता दें कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस को कड़े निर्देश दिए थे। दिवंगत दरोगा और आरोपियों के बीच एक मकान को लेकर विवाद था, जिसकी वजह से उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed