फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीवी की आंखों के सामने जिंदा जल मरा युवक, मचा रहा कोहराम

बीवी की आंखों के सामने जिंदा जल मरा युवक, मचा रहा कोहराम

Mon, 08 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
बीवी की आंखों के सामने जिंदा जल मरा युवक, मचा रहा कोहराम
बीवी की आंखों के सामने जिंदा जल गया युवक
विज्ञापन

हनुमानगंज के धमोइयां गांव में हुआ हादसा, जुटे रहे ग्रामीण
शराबी था युवक, शराब के नशे में धुत्त होकर केरोसिन डालकर लगा ली आग
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी/हनुमानगंज। सरायइनायता थाना क्षेत्र के धमोइयां गांव में शनिवार की रात युवक ने घर के भीतर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पति की चीख सुनकर पत्नी मौके पर पहुंची और पति को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गई। उसने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन कोई भी उसे बचाने को आगे नहीं आया। युवक अपनी बीवी के सामने ही जलता रहा। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आग से घिरे युवक के ऊपर पानी डालकर लपटों को बुझाया। हालांकि तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।

सरायइनायत थाना क्षेत्र के धमोइया गांव निवासी संतलाल के तीन बेटों में सबसे बड़ा 22 वर्षीय पुत्र राजू विवाह-शादी में बिजली के सजावट का काम करता था। वह काफी दिनों से शराब का लती भी हो गया था। आए दिन शराब पीकर वह परिजनों और पत्नी से मारपीट व झगड़ा करता था। शनिवार की रात में भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा। इसी दौरान उसका दोबारा विवाद हो गया। इस पर युवक कमरे में गया और अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। वह कमरे के भीतर आग का गोला बनकर दौड़ने लगा। युवक की चीख सुनकर पत्नी प्रभावती मौके पर पहुंची। पति को आग की लपटों से घिरा देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाया तो आसपास मौजूद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन कोई भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के ऊपर पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। पत्नी प्रभावती बेसुध पड़ी रही। बेटे सुग्गू का भी रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। मौके पर ग्रामीण भारी संख्या में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed