फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   काका

काका

Tue, 08 May 2018 08:00 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
काका
मंझनपुर। माशूका की शादी में रोड़ा बनने पर बिल्लू उर्फ लालसिंह का कत्ल किया गया था। यह खुलासा मंगलवार को करारी पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नामजद आरोपियों ने किया। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया। जहां से सभी को कोर्ट ने जेल भेज दिया। मामले में माशूका समेत दो नामजद आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव निवासी हरिकेशन के बेटे लालसिंह उर्फ बिल्लू के परिवार में चार मई को बर्थ डे का कार्यक्रम था। इसमें बिल्लू भी शामिल होने गया था। रात को वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। सुबह गांव के बाहर भूसे में उसकी खून से सनी लाश मिली। घटना के बाद आक्रोशित परिवार के लोगों ने हंगामा किया था। मामले में हरिकेशन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अमर सिंह, सत्येंद्र सिंह, भानसिंह, आरती और सुनीता आदि के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। बताया जाता है कि आरती का बिल्लू से प्रेम प्रसंग था लेकिन लड़की के घरवाले रिश्ते को राजी नहीं थे। उन्होंने आरती की शादी तय की तो बिल्लू उसमें रोड़ा बनने लगा। इस मामले में पुलिस ने सत्येंद्र, भान सिंह और अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने पकड़े गए आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त गड़ासा और डंडा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरती ने फोन करके बिल्लू को खेत में बुलाया था। यहां पहले से मौजूद आरती के घरवालों ने बिल्लू की हत्या कर दी और लाश भूसे में छिपाकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed