फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नए पुल पर ट्रक की चपेट में आए चार दोस्त, एक की मौत

नए पुल पर ट्रक की चपेट में आए चार दोस्त, एक की मौत

Tue, 10 Oct 2017 09:03 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
नए पुल पर ट्रक की चपेट में आए चार दोस्त, एक की मौत
नए पुल पर ट्रक की चपेट में आए चार दोस्त, एक की मौत
विज्ञापन

दो बाइक से चारों जा रहे थे नैनी, दो की हालत गंभीर

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
नए यमुना पुल पर मंगलवार दिन में दो बाइक से नैनी जा रहे चार दोस्त एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। उनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
अटाला का रहने वाला उमर फारुख इलियास (35) सऊदी अरब में सिलाई का काम करता था। महीना भर पहले वह सऊदी से वापस घर आ गया था। वह यहीं एक दुकान खोलकर काम करना चाह रहा था। नैनी में उसे एक दुकान का पता चला तो अपने दोस्त फाजिल निवासी नुरुल्ला रोड के साथ मंगलवार को नैनी की ओर निकला। रास्ते में उसने दो दोस्तों सलीम निवासी कीडगंज और कलीम निवासी नुरुल्ला रोड को भी फोन कर बुला लिया। चारों दो बाइक से नैनी की ओर चल दिए। नए यमुना पुल पर कीडगंज की ओर एक तेज रफ्तार ट्रक ने फाजिल की बाइक को टक्कर मार दी। उमर पीछे बैठा हुआ था, बाइक अनियंत्रित हुई। उमर ट्रक की ओर गिरा और पहियों की चपेट में आ गया। उधर फाजिल बाइक लेकर सलीम की बाइक से टकरा गया। सलीम भी बाइक लेकर गिर पड़ा। तेज रफ्तार के कारण सभी को गंभीर चोटें आईँ। मौके पर पुलिस पहुंच गई। घर वालों को सूचना दी गई। फाजिल और सलीम को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। कलीम को प्राइवेट हास्पिटल ले जाया गया।
विज्ञापन

उमर पांच भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। पांच साल पहले अतिया बेगम में उसका निकाह हुआ था। पांच साल की एक बेटी नमरा है। घटना के बाद में परिवार में मातम पसरा था। अतिया और नमरा का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed