फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कुख्यात अच्युतानंद के खिलाफ केस

कुख्यात अच्युतानंद के खिलाफ केस

Tue, 05 Sep 2017 10:07 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
कुख्यात अच्युतानंद के खिलाफ केस
कुख्यात अच्युतानंद ने की जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन

0 टैगोर टाउन में रविवार रात किया था हमला, बाइक जली, युवक गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। टैगोर टाउन इलाके में रविवार रात बाइक सवार दो युवकों को पीटने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश में कुख्यात अच्युतानंद शुक्ला उर्फ सुमित और उसके दस अज्ञात साथियों के खिलाफ जार्जटाउन थाने में एफआईआर लिखी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

यह मुकदमा उत्कर्ष त्रिपाठी ने दर्ज कराया है। मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद निवासी उत्कर्ष बाघबंरी रोड जार्जटाउन स्थित सिंह लॉज में रहता है। इस हमले में घायल पुष्पराज सिंह जौनपुर जनपद का निवासी है। वह गोविंदपुर में किराए पर रहकर प्रापर्टी डीलिंग करता है। रविवार रात करीब डेढ़ बजे वे दोनों टैगोर टाउन से गुजर रहे थे तभी आरोप है कि अच्युतानंद ने 10 अन्य लोगों के साथ घेरकर बाइक रोक ली। उन दोनों को जमकर पीटा फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। पुष्पराज गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक जल गई। हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुलाकर बाइक की आग बुझाई। साथ ही पुष्पराज को अस्पताल में भर्ती कराया। उत्कर्ष की तहरीर पर जिंदा जलाने की कोशिश, पीटने, तोड़फोड़ की धारा में जार्जटाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। कभी इविवि का छात्र नेता रहे अच्युतानंद शुक्ला ने पिछले कुछ बरसों में कई गंभीर वारदात की। थानेदार पर फायर किया और पुलिस से कटरा में मुठभेड़ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed