फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दामूपुर में ट्रैक्टर की आवाजाही को लेकर फायरिंग

दामूपुर में ट्रैक्टर की आवाजाही को लेकर फायरिंग

Sat, 24 Jun 2017 10:24 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
दामूपुर में ट्रैक्टर की आवाजाही को लेकर फायरिंग
दामूपुर में ट्रैक्टर की आवाजाही को लेकर फायरिंग
विज्ञापन

मारपीट के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार
इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र के दामूपुर गांव में शनिवार की शाम ट्रैक्टर की आवाजाही को लेकर ट्रैक्टर चालक और गांव वालों में जमकर झगड़ा हो गया। मौके पर दर्जनों लोग इकट्ठे हो गए। हवाई फायरिंग भी की गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स लगा दी गई है। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया।

धूमनगंज के पीपलगांव के पास दामूपुर गांव में सड़क काफी क्षतिग्रस्त हालत में है। ग्राम प्रधान सुल्तान ने दो दिन पहले सड़क पर मिट्टी गिराकर उसे समतल कराया था। तब से उस एरिया में ट्रकों की आवाजाही बंद थी। शनिवार को उसी रास्ते से कई ट्रैक्टर गुजरे तो कई जगह मिट्टी उखड़ गई। प्रधान तथा अन्य गांव वाले इकट्ठे हो गए और ट्रकों की आवाजाही को रोकने लगे। उसी समय बालू लदा एक ट्रैक्टर उधर से गुजरा। उसके चालक से प्रधान तथा गांव के अन्य लोगों से विवाद हो गया। ट्रैक्टर चालक ने फोन कर कसारी मसारी से कुछ लोगों को बुला लिया। गांव वाले भी इकट्ठे हो गए। दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। कुछ लोगों ने वहां फायरिंग भी कर दी। इसके बाद ट्रैक्टर चालक तथा उसके साथी वाहन छोड़कर भाग निकले। फायरिंग की सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंच गई। झगड़ा करने वाले भाग चुके थे। इंस्पेक्टर धूमनगंज एके त्यागी ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। एहतियातन वहां फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed