{"_id":"6ad664c47eb2932b2a045e44","slug":"a-laborer-took-his-own-life-by-hanging-banda-news-c-212-1-mah1012-153627-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 20 Oct 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो-3- रामनरेश वर्मा। फाइल फोटो
बांदा। गैर प्रांत रहकर मजदूरी करने वाले एक मजदूर ने रविवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली बबेरू क्षेत्र के गांव रगौली निवासी रामनरेश वर्मा (40) पंजाब में रहकर ईंट-पथाई का काम करते थे। घर में उसकी पत्नी उर्मिला देवी, दो बेटे मोहित व रोहित, दो बेटियां लक्ष्मी व रोशनी और मां बिजरनिया देवी हैं। जून महीने में रामनरेश गांव आया था और तब से गांव में रहकर ही मजदूरी कर रहा था।
रविवार की रात वह गांव में ही देवी पूजा में शामिल होने के लिए गया था। देर रात वह घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। परिवार के लोग अलग-अलग जगह सो रहे थे। रात में उसने मकान के कच्चे कमरे में धन्नी के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजन उठे तो रामनरेश का शव फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन
रोने-बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। प्रभारी निरीक्षक संजय द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसने यह कदम क्यों उठाया, परिजन बता नहीं सके।