{"_id":"59e7ad584f1c1bee688b660a","slug":"15083554868-naini-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज कराने आए युवक को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज कराने आए युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज कराने आए युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
पिता की आंखों के सामने ही बेटे की चली गई जान
अमर उजाला ब्यूरो
घूरपुर। थानाक्षेत्र के इरादतगंज बाजार में बुधवार दोपहर इलाज कराने पिता के साथ आए एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बारा थानाक्षेत्र के लोहगरा निवासी मंजीत केसरवानी (25) पुत्र राजाबाबू केसरवानी की दिमागी हालत ठीक नहीं था। बुधवार को पिता राजाबाबू उसे लेकर घुरपर में ओझा के पास झाड़फूंक कराने आए थे। इरादतगंज बाजार में ऑटो से उतरे और सड़क पार कर रहे थे। इतने में लड़का आगे बढ़ा तो इलाहाबाद की ओर से आ रही ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी कमर और एक पैर अलग होकर झूलने लगा। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग जुट गए। धक्का देकर ट्रक पीछे किया और युवक को बाहर निकाला। लोगोें ने देखा कि उसकी सांसें चल रहीं थी तो आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से लाद कर अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपनी आंखों के सामने ही बेटे की मौत से पिता बदहवास हो गए। बदहवासी की हालत में ही उन्होंने बताया कि मंजीत उनका इकलौता बेटा था। उसकी चारों बहनें प्रियंका, एकता, श्वेता और कल्पना उससे छोटी थीं। पिता परचून की दुकान चलाते हैं।
फोटो है-
संख्या 01- युवक की मौत के बाद मौके पर जुटे लोग।
संख्या 02- ट्रक चढ़ जाने से घायल पड़ा मंजीत।
संखय 03- बेटे की मौत के बाद सड़क पर बैठे बदहवास पिता।