{"_id":"593d6e2c4f1c1b7c698b4584","slug":"149719814519-baharia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहरिया। रैनी गांव में रेप का विरोध करने पर बलात्कारी ने किशोरी के बाप को पीट कर मार डाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहरिया। रैनी गांव में रेप का विरोध करने पर बलात्कारी ने किशोरी के बाप को पीट कर मार डाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अ
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर नाबालिग से रेप
विरोध पर पिता को मार डाला
- बहरिया में शुक्रवार रात की घटना, रविवार को पुलिस ने शव भेजा चीरघर
- आरोपी फरार, पीड़िता को भी मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
बहरिया।
आधी रात घर में घुसकर युवक ने नाबालिग का मुंह दबाकर रेप किया। चीख सुनकर बचाने आए लड़की के पिता को पीटकर मार डाला और फरार हो गया। घटना के तीसरे दिन दिल्ली से मृतक के बेटे ने आकर बहरिया थाने में घटना की सूचना दी तो पुलिस ने मुकदमा लिखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बहरिया इलाके में रहने वाला रामलाल (45) शुक्रवार रात परिवार के लोगों के साथ मकान के अगले हिस्से में सोया था। आरोप है कि रात में पड़ोसी गब्बर घर में घुसा और रामलाल की 15 साल की बेटी को मुंह दबाकर कमरे में उठा ले गया। उसने लड़की के साथ बलात्कार किया। बेटी की चीख सुनकर परिवार के लोग जग गए। बेटी को चारपाई से नदारद देख रामलाल कमरे में गया। उसने बेटी से गब्बर को रेप करते देखा तो उससे भिड़ गया। गब्बर ने उस पर हमला कर दिया। उस पर लात घूंसे से घातक वार किए। रामलाल के बेहोश होने पर वह घर से निकलकर भाग गया। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो रामलाल की सांस थम चुकी थी, मगर तब परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी।
रामलाल का बड़ा पुत्र राजू दिल्ली में नौकरी करता है। उसने परिजनों से कहा कि वे शव को बर्फ के बीच रखें। वह घर आएगा तब कानूनी कार्रवाई के लिए शिकायत की जाएगी। रविवार को राजू दिल्ली से आया तो बहरिया थाने जाकर लिखित शिकायत की। घर में घुसकर लड़की से रेप और विरोध पर पिता की हत्या की सूचना से पुलिस अफसर भी सन्न रह गए। आरोपी गब्बर के खिलाफ नामजद केस लिखकर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन वह मिला नहीं। प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि शव को चीरघर तथा पीड़ित किशोरी को चेकअप के लिए भेजा गया है।