{"_id":"593434934f1c1b47578b4570","slug":"149659356717-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिवकी स्टेशन के बाहर मृत मिला फौजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छिवकी स्टेशन के बाहर मृत मिला फौजी
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन के बाहर मृत मिला फौजी
- छिवकी स्टेशन के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी।
छिवकी स्टेशन से लगभग सौ मीटर दूर एक दुकान के बाहर फौजी रविवार को संदिग्ध हालत में मृत पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर नैनी पुलिस पहुंची। मृतक के जेब की तलाशी लेने पर पता चला कि वह फौजी था। पुलिस ने अनहोनी की सूचना घरवालों को दी। परिजन भी मध्यप्रदेश से शहर के लिए चल दिए। नैनी पुलिस के मुताबिक शक है कि फौजी की लू लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर नैनी रामकुमार मलिक के मुताबिक आसपास के लोगों ने पूछताछ पर बताया कि लगभग एक घंटे पहले एक युवक स्टेशन से बाहर निकलकर आया और गन्ने का जूस पिया। वह बीमार लग रहा था। जूस पीने के बाद वह दुकान के चबूतरे पर आराम करने के लिए बैठा तो उठा नहीं। जेब की तलाशी लेने पर पर्स, मोबाइल, घड़ी और आई कार्ड के अलावा कामाख्या से जबलपुर तक का रेलवे टिकट मिला। पर्स में रुपये भी सुरक्षित थे। आईकार्ड से पता चला कि मृतक ओम प्रकाश (38) पुत्र टीकाराम निवासी महादेव वार्ड करेली नरसिंहपुर मध्यप्रदेश का निवासी था। वह 92 बटालियन में जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स में तैनात था। इन दिनों उसकी पोस्टिंग अरुणांचल प्रदेश में थी। पुलिस ने मोबाइल से घरवालों से संपर्क किया तो बेटे विशाल से बात हुई। उसने बताया कि पिता ने फोन पर बताया था कि ट्रांसफर होने पर वह बीच में घर होकर जाएंगे। अनहोनी की खबर फौजी के घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया। घरवाले इलाहाबाद के लिए चल दिए हैं।