{"_id":"5a303f984f1c1b96698b8a1d","slug":"141513111448-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधन पहुंचा छात्रा के घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल प्रबंधन पहुंचा छात्रा के घर
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी गार्ड फरार, छात्रा के घर पहुंचा स्कूल प्रबंधन
0 अश्लील हरकत और धमकी से सहमी छात्रा ने क्रिश्चियन स्कूल जाना कर दिया था बंद
0 बदनामी का हवाला देकर स्कूल प्रबंधन ने परिजनों से कहा, नहीं लिखाएं मुकदमा
0 मां ने बुधवार तक की दी मोहलत, शाहगंज पुलिस पहुंची स्कूल मगर नहीं मिला गार्ड
अंकुर त्रिपाठी
इलाहाबाद। शाहगंज स्थित क्रिश्चियन स्कूल में गार्ड की अश्लील हरकतों और धमकी से सहमी छात्रा के स्कूल जाने से इनकार की खबर से हलचल मच गई। मंगलवार सुबह अमर उजाला में खबर छपी तो स्कूल प्रबंधन के लोगों ने छात्रा के घर जाकर दबाव बनाने का प्रयास किया कि वे मामले को तूल नहीं दें, गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बुधवार तक की मोहलत दी। इस बीच आरोपी गार्ड फरार हो गया। सुबह पुलिस ने भी स्कूल जाकर जानकारी ली।
शाहगंज में काटजू मार्ग स्थित क्रिश्चियन स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ने वाली 12 वर्षीय रेहाना (नाम काल्पनिक) करीब 11 दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। मां उसे रोज स्कूल जाने का दबाव बनाती लेकिन वह कुछ न कुछ बहाना बनाकर टाल जाती थी। लगातार टालमटोल से सशंकित होकर मां ने रविवार को बेटी पर दबाव बनाया कि उसे सोमवार को स्कूल जाना ही होगा तो वह रोने लगी। उसने मां से कहा कि स्कूल का गार्ड बहुत दिनों से उसके साथ अश्लील हरकत करता है। वह छेड़खानी का विरोध करती है तो उसे धमकाता है कि जान से मार देगा। इसी वजह से उसने स्कूल जाना बंद कर दिया और गार्ड से बेहद भयभीत थी इसलिए घर में नहीं बताया। बेटी की आपबीती सुनकर स्तब्ध मां ने रिश्तेदारों को बताया तो समाजसेवी कैफी अंसारी ने कार्रवाई के लिए शाहगंज थाने में शिकायत की।
अमर उजाला में यह खबर छपी तो मंगलवार सुबह प्रधानाचार्य के पति समेत स्कूल प्रबंधन के लोग छात्रा के घर पहुंच गए। उन्होंने रेहाना की मां से कहा कि वह इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दें। थाने में केस भी नहीं दर्ज कराएं वरना स्कूल की बदनामी होगी। मां ने स्कूल प्रबंधन से कहा कि अगर वे बुधवार तक खुद गार्ड के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें तो ठीक वरना वह मुकदमा लिखाएंगी ताकि गार्ड की गिरफ्तारी हो। छात्रा की मां को कार्रवाई का भरोसा देकर स्कूल प्रबंधन के लोग चले गए। सुबह अमर उजाला से इस मसले का पता चलने पर शाहगंज थानाध्यक्ष इंद्रदेव भी क्रिश्चियन स्कूल पहुंचे तो पता चला कि आरोपी गार्ड स्कूल नहीं आया है।
विज्ञापन
000000000
विवाद की वजह से प्रिंसिपल है नदारद
-इस मामले में यह भी गौरतलब है कि छात्रा के घर पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन में प्रधानाचार्य की बजाय उनके पति और दूसरे लोग शामिल थे। पता चला कि मिशनरी स्कूलों को लेकर दर्ज मुकदमे और पुलिस की कार्रवाई शुरू होने के चलते प्रधानाचार्य कई दिन से स्कूल से नदारद हैं। इसी वजह से स्कूल प्रबंधन छात्रा के साथ अश्लील हरकत और धमकी का मामला सामने आने से घबराया है। मां से स्कूल प्रबंधन के लोगों ने कहा भी कि अगर वे इस मामले को ज्यादा तूल देंगी तो जैसी सख्त कार्रवाई चल रही है, प्रशासन की तरफ से स्कूल में ताला लगने का खतरा है।